{"_id":"5f2083ca8ebc3e6399710f88","slug":"corona-akbarpur-news-knp573834564","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के बाद परिवार के छह लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार के बाद परिवार के छह लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिले रनियां निवासी ठेकेदार की चार बहनें, चाची समेत छह परिजनों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। सभी को नबीपुर केंद्रीय विद्यालय कोविड अस्पताल भेजा गया है। गली को सील करते हुए हॉटस्पॉट बनाया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 165 हो गई है।
रनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी विशाल भसीन ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के साइड नंबर दो में जिला उद्योग केंद्र के समीप सोमवार को एक ठेकेदार कोरोना संक्रमित मिला था। मंगलवार को ठेकेदार के परिवार सहित 30 लोगों की एंटीजन किट से जांच की। इसमें ठेकेदार की दो सगी बहनें, दो चचेरी बहन, एक चचेरा भाई व चाची संक्रमित मिले हैं। पुलिस ने ठेकेदार के मकान वाली गली के रास्ते पर बैरिकेडिंग कराकर सील कर दिया है। पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज कराया गया है। जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक दो संक्रमितों की मौत हुई है। एक की मौत सैनिटाइजर पीने से हुई थी। अब तक 79 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब कुल 82 एक्टिव केस हैं।
बंद किया जिला उद्योग केंद्र कार्यालय
रनियां। औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग केंद्र के समीप एक परिवार के छह लोगों के कोरोना पॉजीटिव निकले पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने गली के आसपास की दुकानें व होटल भी बंद करा दिए। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त चंद्रभान सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिलने के कारण बुधवार को कार्यालय पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन
विद्युत सब स्टेशन सैनिटाइज कराया
कानपुर देहात। कानपुर निवासी विद्युतकर्मी, उसकी मां और भाई कानपुर में हुई एंटीजन किट जांच में कोरोना पॉजिटिव निकलने पर बारा सब स्टेशन सैनिटाइज कराया गया। विद्युत कर्मी बिजली बिल जमा करने का काम करता है। एसडीओ रूरा ईश्वर चंद्र तिवारी ने बताया कि बारा सबस्टेशन का टीजी-2 कानपुर से आता-जाता था। उसके संपर्क में जेई व अन्य 15 कर्मी रहे। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। सभी को जांच की सलाह भी दी गई है।