फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress leader Ashok Singhs bad words, leaders clashed on stage

Kanpur: कांग्रेस नेता अशोक सिंह के बिगड़े बोल, मंच पर बोले- ये औरत की कमर नहीं है, हिलाए नहीं हिलेगी

Fri, 27 Jan 2023 09:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 Jan 2023 09:26 PM IST
सार

कांग्रेसियों के मंच पर नेता जी के बिगड़े बोलो से विवाद बढ़ गया है। दरअसल, कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष के सामने जनसभा में इंटक नेता अशोक सिंह को भाषण समाप्त करने को कहा गया। इसके चलते वो नाराज हो गए और कह दिया कि ये औरत की कमर नहीं है, हिलाए नहीं हिलेगी।

विज्ञापन
Congress leader Ashok Singhs bad words, leaders clashed on stage
कांग्रेसी नेताओं का विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के फूलबाग में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में नेताओं और कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। हालात ऐसे हुए कि कुछ नेता कार्यक्रम को बीच में छोड़कर ही चले गए। हुआ यूं कि जनसभा के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने अपना संबोधन खत्म किया।

विज्ञापन

इसके बाद संचालन कर रहे पूर्व मेयर प्रत्याशी पवन गुप्ता ने समापन उद्बोधन के लिए इंटक के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह को बुला लिया। अशोक सिंह का भाषण जब काफी लंबा खिंच गया, तो गुप्ता ने उन्हें भाषण समाप्त करने के लिए कमर पर हाथ रखते हुए इशारा किया।
विज्ञापन

इस तरह रोके जाने पर अशोक सिंह खफा हो गए और पवन गुप्ता को मंच से ही खरी खरी सुना दी। बोले ये औरत की कमर नहीं है, हिलाए नहीं हिलेगी। इस बीच एक कार्यकर्ता ने गणतंत्र दिवस पर बोलने की बात कही, तो अशोक सिंह उससे भी उलझ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद बढ़ता देख प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव सभा स्थल से चलते बने। उनकी देखादेखी एक-एक कर कई नेता भी निकलने लगे, तो अशोक सिंह ने उन्हें भी निशाने साधते हुए बयानबाजी कर दी। सिंह के इस रवैये के चलते पार्टी के कार्यकर्ता और नेता खासे नाराज दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed