फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress BJP Quit Gaddi Movement in Banda

यूपी: बांदा में कांग्रेस का भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन, कानपुर में लल्लू ने बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा

Mon, 09 Aug 2021 02:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 09 Aug 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
Congress BJP Quit Gaddi Movement in Banda
कांग्रेस का भाजपा गद्दी छोड़ो आन्दोलन - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बांदा चित्रकूट सहित कई जिलों में सोमवार को कांग्रेस से 9 अगस्त क्रांति दिवस को " भाजपा गद्दी छोड़ो " दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान शहर में कांग्रेसियों ने यात्रा निकाली। इंदिरा पार्क में धरना दिया। धरना प्रदर्शन कल भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने विधानसभा का चुनावी अभियान कानपुर ग्रामीण क्षेत्र के बिठूर से शुरू किया। पार्टी की नगर ग्रामीण इकाई की तरफ से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को बेरोजगार, महंगाई के मुद्दे पर घेरा।
विज्ञापन


कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार रोजगार देने के मामले में देश के दूसरे राज्यों से 27वें नंबर पर जा पहुंची है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि खाद्य वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। किसानों का गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया कि सरकार आरएसएस के इशारे पर विभागों में नियुक्तियां कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व लल्लू ने ब्रह्मावर्त घाट पर गंगा आरती की। पेशवा साहब, रानी लक्ष्मी बाई की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। तात्या टोपे के परिजनों का भी सम्मान किया। जिलाध्यक्ष अमित पांडेय, महिला मोर्चा की जोन अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर, पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र, पूर्व सांसद राकेश सचान ने भी विचार रखे। 

हल देकर किया स्वागत
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का महानगर आगमन पर पार्र्टी की तरफ से जगह-जगह स्वागत किया गया। पार्टी नेता राजीव द्विवेदी, नरेंद्र चंचल ने किसानों के सम्मान में हल देकर सम्मानित किया। शहर उत्तर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी, दक्षिण अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी स्वागत किया।

इस दौरान एमआईएम, भाजपा, सपा और आम आदमी पार्टी से जुड़े करीब 300 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। स्वागत करने वालों में विधायक सोहिल अंसारी, पूर्व विधायक नेकचंद पांडेय, ऊषारानी कोरी, नरेश कटियार, विकास अवस्थी, गोविंद अहिरवार, राजेश राजपूत, मनोज त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed