फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Commissioner raided in KDA, 70 percent workers absent

कानपुर: कमिश्नर का केडीए में छापा, गैरहाजिर मिले 70 फीसदी कर्मी, 218 अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

Tue, 20 Jul 2021 12:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Jul 2021 12:01 AM IST
सार

कमिश्नर ने केडीए के 21 विभागों का औचक निरीक्षण किया। कुछ विभागों, अनुभागों में एक भी अधिकारी, कर्मचारी नहीं था। कुल 312 कर्मचारियों में से 218 अनुपस्थित थे। 

विज्ञापन
Commissioner raided in KDA, 70 percent workers absent
केडीए का औचक निरीक्षण करते कमिश्नर डॉ. राजशेखर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमिश्नर डॉ. राजशेखर को सोमवार को केडीए के औचक निरीक्षण में 70 फीसदी अधिकारी, कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कमिश्नर सोमवार सुबह 10:10 बजे केडीए पहुंच गए।
विज्ञापन


10:30 बजे तक उन्होंने केडीए के 21 विभागों का औचक निरीक्षण किया। कुछ विभागों, अनुभागों में एक भी अधिकारी, कर्मचारी नहीं था। कुल 312 कर्मचारियों में से 218 अनुपस्थित थे। अधिकतर प्रभारी जोनल अधिकारी भी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कई महीनों से उपस्थिति रजिस्टर चेक नहीं किया था। कुछ अधिकारी, कर्मचारी कई दिनों से अनुपस्थित थे, लेकिन उपस्थिति रजिस्टर में कोई कारण या टिप्पणी नहीं लिखी थी। कमिश्नर ने सभी अधिकारियों, कर्मियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने, सुबह 10:30 बजे तक उपस्थिति रजिस्टर वीसी या सचिव को देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव से इंजीनियरिंग, प्रवर्तन, भूमि विभाग आदि क्षेत्र में काम करने या नियमित निरीक्षण करने वाले अधिकारियों के लिए मूवमेंट रजिस्टर बनाने, उसमें सभी संबंधित अधिकारियों का विवरण दर्ज कराने के लिए कहा।


कोविड प्रोटोकाल के पालन में लापरवाही
कमिश्नर के अनुसार, केडीए में कोविड प्रोटोकॉल का ठीक से पालन नहीं किया जा रहा है। कोविड हेल्प डेस्क से स्टाफ नदारद था। कई कर्मचारी मास्क नहीं पहने थे। सचिव को सुधार कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed