फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cm yogi inaugurate kanpur metro project

सीएम बोले, फिर लौटेगा औद्योगिक नगरी का स्वरूप, मेट्रो का काम तेजी से कराएंगे, आगे रूट भी बढ़ाएंगे

Sat, 16 Nov 2019 12:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 16 Nov 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
cm yogi inaugurate kanpur metro project
सीएम योगी ने कानपुर मेट्रो का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेट्रो के काम का शुभारंभ होने के साथ ही कानपुर को औद्योगिक नगरी के रूप में पुन: स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि दो साल दो महीने में कानपुर में मेट्रो दौड़ने लगेगी।
विज्ञापन


काम को तेजी से कराया जाएगा। दोनों चरणों के प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद मेट्रो के रूट भी बढ़ाए जाएंगे। वह शुक्रवार को यहां आईआईटी गेट के सामने मेट्रो रेल परियोजना के शिलान्यास अवसर बोले रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है।
विज्ञापन


यहां की आबादी भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मेट्रो यहां की प्रमुख आवश्यकता है। आईआईटी से मोतीझील तक मेट्रो के संचालन से स्थानीय लोगों को बहुत राहत मिलेगी। आगे इसके रूट बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेट्रो के साथ ही डिफेंस कॉरिडोर भी कानपुर के उद्योग को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका अदा करेगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को भी डिफेंस कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। कानपुर में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा में प्रदूषण की संभावना हुई खत्म
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर की चर्चा गंगा की बात बिना अधूूरी रहती है। इतने बरसों में पहली बार ऐसा हुआ है कि कानपुर की गंगा में प्रदूषण की संभावना खत्म हो गई है। जो कुछ दिक्कतें रह गई हैं, उन्हें भी जल्दी ही दूर किया जा रहा है। शहर को स्मार्ट बनाने की दिशा में भी तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कानपुर के जनप्रतिनिधियों को बधाई देने के साथ ही विकास कार्यों की गहनता से मॉनीटरिंग करने को भी कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed