फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cm yogi adityanath gives a gift to unnao men

सीएम ने दी जिंदगी की साैगात ताे मुस्कुरा उठे चेहरे

Mon, 18 Dec 2017 07:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 18 Dec 2017 07:32 AM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath gives a gift to unnao men
सीएम योगी आदित्यनाथ
उन्नाव के पुरवा न‌िवासी साेनू शुक्ला थ्राेमाेस‌िस नाम की एक गंभीर बीमारी से पी‌ड़‌ित हैं। र‌व‌िवार का द‌िन साेनू ही नहीं पूरे गांव के ल‌िये एक उम्मीद की क‌िरण लेकर अाया। गांव पहुंचे यूपी के सीएम ने साेनू काे एक एेसी साैगात दी ‌ज‌िसके बाद उसकी खुशी का ठ‌िकाना नहीं रहा। 
विज्ञापन


थ्रोमोसिस(घनास्त्रता) से पीड़ित सोनू शुक्ला को बेहतर उपचार के लिए योगी सरकार ने पहल की है। सोनू बेहतर उपचार के लिए प्रदेश सरकार को पिछले चार साल से पत्र लिख रहे थे। उन्हें  मदद नहीं मिल पाई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनू के पत्र का जवाब देते हुए उपचार में मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


थ्रोमोसिस से राहत के लिए सरकार ने सोनू को पहली किस्त में तीस हजार रुपये दिए हैं। पुरवा के बैगांव निवासी सोनू शुक्ला (32) मुंबई में शिरडी मंदिर परिसर में प्रसाद की दुकान चलाते थे। 2011 में उन्हें दाएं पैर में असहनीय दर्द हुआ। मुंबई में डाक्टर ने थ्रोमोसिस(एक ऐसी बीमारी जिसमें नसों में खून जम जाता है) से पीड़ित पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुंबई में एक साल तक चले उपचार में सोनू को दुकान बेचनी पड़ी। इलाज में फायदा न होने पर वह परिवार के साथ गांव लौट आए। यहां वह चार साल से  बीमारी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान सारी जमा पूंजी खर्च हो गई। 2015 में बीमारी बढ़ने पर डॉक्टर ने दायां पैर काट दिया था।


सरकार से इलाज में मदद के लिए 2013 में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। मदद नहीं मिली। तब से वह लगातार पत्र लिख रहे हैं। तीन दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से इलाज में आर्थिक मदद का आश्वासन मिला।  सरकार ने इलाज के लिए कानपुर मेडिकल कालेज के खाते में तीस हजार रुपये भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed