{"_id":"56e860014f1c1ba2478b45a8","slug":"clean-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूरे के दिन फिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूरे के दिन फिरे
कानपुर
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
सफाई अभियान चलाते एनसीसी के छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर। शहर की एक बड़ी समस्या को हल करने के लिए कदम उठा लिया गया है। राज्य सरकार की कैबिनेट की बैठक में कूड़ा निस्तारण के लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है। मल्टीनेशनल कंपनी ‘अर्थ इन्वायरमेंटल मैनेजमेंट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड’ बंद पड़ा प्लांट चलाएगी। मंगलवार को नगर विकास विभाग ने इस कंपनी को तीन महीने में कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। नगर निगम से एमओयू होते ही कंपनी काम शुरू कर देगी। प्लांट शुरू होते ही कूड़े के पहाड़ कम होना शुरू हो जाएंगे।
एटूजेड कंपनी के भागने के कारण 11 महीने से भौंती बाईपास के पास बदुआपुर गांव में स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट बंद है। नगर निगम ने बंगलुरु की कंपनी सीबरी ग्रीन्स प्राइवेट लिमिटेड और मुंबई की आईएलएफएस कंपनी में से किसी एक को शहर के कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी देने की संस्तुति करते हुए प्रस्ताव छह महीने पहले नगर विकास विभाग भेजा था। इसी बीच इस क्षेत्र में काम कर रही मल्टीनेशनल कंपनी अर्थ इन्वायरमेंटल मैनेजमेंट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड ने शासन से संपर्क किया। नगर विकास विभाग के आकलन में भी इस कंपनी ने अन्य दोनों कंपनियों को पछाड़ दिया। विभाग की संस्तुति पर मुख्य सचिव ने कैबिनेट नोट तैयार कर मुख्यमंत्री दफ्तर भेजा। 14 मार्च को हुई कैबिनेट की बैठक में शहर का कूड़ा निस्तारण करने के लिए इस कंपनी का प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया।