फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   civic problem,kannauj,kannauj news

विशुनगढ़ के लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा

Tue, 02 Feb 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
civic problem,kannauj,kannauj news
विशुनगढ़(कन्नौज)। रोडवेज व प्राइवेट यूनियन बस संचालकों ने छिबरामऊ-विशुनगढ़ मार्ग पर सवारियां न मिलने का बहाना बनाकर बसों का संचालन बंद कर दिया है। इससे यहां के लोगों को नौ किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए डग्गामार वाहनों को बीस रुपये अदा करने पड़ रहे हैं। बसों का संचालन बंद होने और डग्गामार वाहन संचालकों की मनमानी से परेशान कस्बे सहित आसपास गांवों के लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर मैनपुरी जनपद की सीमा पर विशुनगढ़ कस्बे के लोग लंबे समय से यातायात व्यवस्था को लेकर परेशान हैं। साल 1979 से 1989 तक इस मार्ग पर रोडवेज की चार और नेशनल मोटर यूनियन की आठ बसों का संचालन होता था। प्राइवेट बस संचालकों की दबंगई से रोडवेज बसों का संचालन बंद हो गया। इससे डग्गामार वाहन संचालकों ने पैर पसारने शुरू कर दिए। डग्गामार वाहनों की तादाद बढ़ने से बाद में नेशनल मोटर यूनियन ने बसों का संचालन बंद कर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद डग्गामार वाहनों की दबंगई और सवारियों से अधिक किराया वसूली की शिकायतों पर प्रशासन ने इस मार्ग पर अवैध वाहनों का संचालन बंद करवा दिया। यूनियन संचालकों पर दबाव बनाकर बसों का संचालन शुरू करवाया गया। लॉकडाउन में बसों का संचालन बंद हो गया। अब ई-रिक्शा, टेंपो दौड़ रहे हैं। अभी तक 10 रुपये किराया अदा करने वाले लोगों से 20 रुपये वसूले जा रहे हैं। इलाकाई लोगों ने डीएम राकेश कुमार मिश्र से रोडवेज व यूनियन की बसों का संचालन शुरू करवाने की मांग की है। वहीं रोडवेज बस स्टेशन इंचार्ज देवेंद्र यादव का कहना है कि अधिकारियों के निर्देश के बाद पहले की तरह बसों का संचालन शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed