{"_id":"5dfc8f398ebc3e87b07069a4","slug":"citizenship-amendment-act-stone-pelting-on-police-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर में 12 को लगी गोली, दो की मौत, दो सीओ समेत 31 घायल, पुलिस पर तेजाब-हथगोलों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में 12 को लगी गोली, दो की मौत, दो सीओ समेत 31 घायल, पुलिस पर तेजाब-हथगोलों से हमला
Sat, 21 Dec 2019 11:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
नागरिकता कानून पर कानपुर में भड़की हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में शुक्रवार को कानपुर में भी कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए। जुमे की नमाज के बाद सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने बाबूपुरवा ईदगाह मैदान के पास खड़ी पुलिस की चार बाइकें (तीन जेब्रा) फूंक दीं। सड़क किनारे खड़े अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ की। पथराव शुरू हो गया और तमंचे से फायरिंग की और बम फेंके। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 12 प्रदर्शनकारियों को गोली लगी। इनमें से कल देर रात दो की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उपद्रवियों ने बाइकों में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
पथराव में दो सीओ, इंस्पेक्टर, दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 12 मीडियाकर्मी भी चुटहिल हुए हैं। बवाल इतना उग्र हो गया कि पुलिस को वहां से भागना पड़ा। जुमे की नमाज के बाद बाबूपुरवा के बगाही ईदगाह मैदान में प्रदर्शनकारी इकट्ठा होने लगे। करीब दो हजार प्रदर्शनकारियों के इकट्ठा होने की सूचना पर सीओ बाबूपुरवा मनोज गुप्ता ने एनाउंसमेंट कर विरोध-प्रदर्शन करने पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए घर लौटने की अपील की।
पुलिस पर हथगोलों, तेजाब और बोतलों से हमला
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच अचानक गलियों से सैकड़ों की संख्या में उपद्रवी निकल आए और नारेबाजी करते हुए पुलिस पर पत्थर चलाने लगे। कुछ उपद्रवियों ने तमंचे से फायरिंग की और बम फेंके। उपद्रवियों की संख्या अधिक देखकर पुलिसकर्मियों ने बाकरगंज की ओर भागकर जान बचाई। उपद्रवियों ने वहां पुलिस की चार बाइकों (तीन जेब्रा) को आग लगा दी। बवाल की सूचना पर कई थानों का फोर्स और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे डीएम विजय विश्वास पंत, एसएसपी अनंत देव, एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता समेत कई अधिकारियों ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
लाठियां पटककर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई और उपद्रवियों ने फायरिंग शुरू कर दी। कई पुलिसकर्मी भी भीड़ में घिर गए। इस पर पुलिस को मजबूरन जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इसमें 12 उपद्रवियों को गोली लगी। उपद्रवियों के पथराव में सीओ बाबूपुरवा मनोज गुप्ता, इंस्पेक्टर अमित तोमर, चौकी इंचार्ज बेगमपुरवा अनूप सिंह, महिला कांस्टेबल गुलशन समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
- फोटो : अमर उजाला
इनके अलावा करीब एक दर्जन पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए हैलट और निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने 40 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। उधर, यतीमखाना में प्रदर्शनकारियों के पथराव में सीओ अनवरगंज सैफुद्दीन बेग घायल हो गए, जबकि कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। दोनों जगहों पर एक 12 मीडियाकर्मियों को भी प्रदर्शनकारियों ने निशाना बनाया।प्रदर्शनकारियों ने नई सड़क से लेकर फूलबाग तक रैली निकाली। अचानक रैली में मौजूद प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ और पथराव शुरू हो गया। नवीन मार्केट की दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ की।