{"_id":"5dfdaf978ebc3e881f4dc38d","slug":"unnao-case-kuldeep-singh-sanger-political-journey-and-sexual-harassment-victim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विधायक सेंगर की हर सत्ता में लहलहाई सियासत की ‘फसल’, भाजपा नहीं बसपा-सपा शासन में खूब काटी मलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक सेंगर की हर सत्ता में लहलहाई सियासत की ‘फसल’, भाजपा नहीं बसपा-सपा शासन में खूब काटी मलाई
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उम्रकैद की सजा पाने वाले विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की हर सत्ता में सियासत की फसल लहलहाई। बसपा, सपा के साथ-साथ भाजपा के भी शासनकाल में कुलदीप ने खूब मलाई काटी। यही नहीं अपनी ननिहाल माखी में मिनी स्टेडियम व स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण तक करा लिया। हालांकि माखी ब्लाक बनवाने में सत्ता परिवर्तन आड़े आ गया। जिससे नया ब्लाक बनवाने का सपना धरा रह गया।
2 of 7
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : PTI
चार बार विधायक रहने वाले कुलदीप सिंह सेंगर ने कई दल बदलकर राजनीति की। आज से करीब 25 साल पहले ग्राम प्रधान के चुनाव से राजनीति पारी की शुरुआत करने वाले कुलदीप ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 2002 में पहली बार बसपा का दामन थामा और सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर विधायक बने।
3 of 7
कुलदीप सिंह सेंगर
पहली बार विधायक बनने के बाद कुलदीप ने अपने ननिहाल माखी में मिनी स्टेडियम पास कराया। 4 सितंबर 2006 को कुलदीप ने ही मिनी स्टेडियम का शिलान्यास किया था। 2007 में सपा की टिकट पर बांगरमऊ विधायक चुने गए थे। वर्ष 2012 में वह भगवंतनगर विधानसभा से सपा से तीसरी बार विधायक बने थे। 2012 में सपा ने पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाई तो लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए कुलदीप की ताकत कई गुना बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कुलदीप सिंह सेंगर
इसका उन्होंने अहसास भी कराया और ननिहाल माखी को नया ब्लाक घोषित करा लिया। चूंकि उस समय सत्ताधारी दल के विधायक थे इसलिए प्रशासन भी उनकी जी-हुजूरी में लगा रहता था। परिणामस्वरूप आनन-फानन माखी ब्लाक के निर्माण के संबंध में कार्रवाई भी शुरू हो गई। अधिकारियों ने ब्लाक भवन के साथ-साथ अफसरों के रहने के आवास समेत अन्य निर्माण कार्य का इस्टीमेट भी तैयार करके शासन को मंजूरी के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
5 of 7
बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
हालांकि इसे मंजूरी मिलती और ब्लाक निर्माण शुरु होता उससे पहले ही विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट शुरु हो गई। सत्ता विरोधी लहर का रुख भांप कुलदीप ने आनन-फानन 2017 में भाजपा में शामिल होकर बांगरमऊ से टिकट हासिल कर लिया। जनता ने भी सिर माथे चढ़ाकर कुलदीप को विधायक बना दिया। भाजपा ने भी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता हासिल की तो कुलदीप का कद फिर बढ़ गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।