{"_id":"677e98855f0309202a01055d","slug":"chitrakoot-teenage-girl-s-body-found-hanging-at-lover-s-house-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: प्रेमी के घर लटका मिला किशोरी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: प्रेमी के घर लटका मिला किशोरी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Wed, 08 Jan 2025 09:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 Jan 2025 09:03 PM IST
सार
Chitrakoot News: प्रेमी के घर किशोरी का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। लड़की के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। लड़के के घर वालों का कहना है कि किशोरी ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मऊ थाना क्षेत्र के मैदाना में प्रेमी के घर नाबालिग का शव फंदे से लटका मिला। किशोरी के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। प्रेमी के घर वालों का कहना है कि दोनों ने मंदिर में शादी की थी। किशोरी ने खुदकुशी की है। मंडौर निवासी अन्नू निषाद ने बताया कि उनकी भांजी मध्य प्रदेश के कटनी जिले के थाना कोटला क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी दीपाली देवी निषाद (15) का मैदाना निवासी राजाराम के पुत्र शनि निषाद से प्रेम संबंध था। 22 अप्रैल 2024 को शनि ने कटनी से दीपाली को ले जाकर किसी मंदिर में शादी कर ली थी। सामाजिक दबाव और एक ही बिरादरी के होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं कराया था।
करीब दो महीने बाद दहेज के लिए उसको प्रताड़ित करने लगे और आए दिन मारपीट करते थे। यह बात भांजी ने कई बार फोन से बताया था। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे भांजी ने बहन सरोज निषाद को फोन कर मारपीट की जानकारी दी थी। दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि दीपाली ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। मौके पर पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस को सूचना दी। बताया कि भांजी करीब चार माह की गर्भवती थी। शनि का ननिहाल इंदिरा नगर निवासी गोविंद के यहां है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि दीपाली ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मामा अन्नू ने दहेज के खातिर हत्या करने की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। यह भी बताया कि नाबालिग से शादी करने की भी रिपोर्ट दर्ज होगी।