Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot Accident: Two youths killed in bike-scoot collision

Chitrakoot Accident: बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 25 Sep 2025 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 Sep 2025 12:05 AM IST
सार

बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में दो युवकों की जान चली गई। हादसा पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह गांव के पास हुआ। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Chitrakoot Accident: Two youths killed in bike-scoot collision
राहुल की फाइल फोटो व बिलखती महिला को सांत्वना देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह गांव के पास बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी व बाइक चलाने वाले दोनों युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक व स्कूटी सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। दो की हालत बिगड़ने पर प्रयागराज रेफर किया गया

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कलवारा बुजुर्ग गांव निवासी घायल शनि (15) ने पुलिस को बताया कि वह अपने मौसी के बेटे राज (18) के साथ उसके चाचा साजन (25) को दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन कर्वी बाइक से छोड़ने जा रहे थे। अशोह के पास सामने से आ रही स्कूटी से बाइक की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में सवार पांच युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। डॉक्टर ने राज को मृत घोषित कर दिया। घायल शनि, साजन और स्कूटी सवार सदर कोतवाली क्षेत्र के खोह निवासी रामू उर्फ रामबाबू (24) व उसका साथी राहुल कुमार (19) का इलाज शुरू किया गया। कुछ देर बाद राहुल की भी मौत हो गई। रामू व साजन को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनि ने बताया कि राज के तीन भाई साहिल, रमन व छोटू और मां मधु देवी हैं। वहीं, राहुल के दो भाई पंकज व नीरज और मां धोकिया देवी, पिता नत्थू हैं। घटना की जानकारी होने पर सभी का हाल बेहाल हो गया। पंकज ने बताया कि भाई राहुल पुणे में होटल में काम करता था। दो दिन पहले ही गांव आया था और अपने साथी के साथ अशोह गांव जा रहा था।


वाहनों की तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
कलवारा गांव निवासी शनि, उसका मौसेरा भाई राज व पारिवारिक चाचा साजन (25) तीनों दिल्ली में मजदूरी करते हैं। शनि ने बताया कि चाचा को दिल्ली भेजने के लिए संपर्क क्रांति ट्रेन पकड़नी थी। बुधवार की शाम छह बजकर 50 मिनट पर ट्रेन आनी थी। वह सब बाइक से जा रहे थे लगभग साढ़े छह बज गए थे और स्टेशन पहुंचने की जल्दी थी। इसीलिए बाइक लगभग 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चला रहे थे। उधर, से स्कूटी भी इससे लगभग इसी गति से आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed