फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः कानपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, किसानों से पूछताछ के बाद की धान खरीद की जांच पड़ताल

Fri, 16 Nov 2018 11:56 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath statement development in kanpur
डेमो पिक
कानपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों को लेकर बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित के लिए उनकी सरकार समर्थन मूल्य से अधिक दाम देने की कोशिश कर रही है। इसमें मंडी समिति का सहयोग बहुत जरूरी है। कानपुर की नौबस्ता गल्ला मंडी धान क्रय केंद्र पहुंचे मुख्यमंत्री ने वहां क्रय केंद्र में कितना धान खरीदा गया इसकी जांच पड़ताल की। धान लेकर आए किसानों से उन्होंने पूछा कि बिचौलिए पैसा तो नही मांगते। कोई समस्या तो नहीं। किसानों ने सीएम से सीधे वार्ता करते हुए उनके सवालों का जवाब भी दिया। 

 
Chief Minister Yogi Adityanath statement development in kanpur
डेमो पिक
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अंदर हमने विशेष नीति लागू की है। किसानों से सीधे गेहूं खरीदा जा रहा है। किसानों की आय में वृद्धि के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
 
Chief Minister Yogi Adityanath statement development in kanpur
डेमो पिक
सभी जिलाधिकारी और मंडलायुक्तों को यह निर्देश दिया गया है कि किसानों की परेशानियों को सुनें। 20 रुपये अतिरिक्त किसानों को हम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath statement development in kanpur
डेमो पिक
किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। सभी किसान 100 क्विंटल तक धान रजिस्ट्रेशन के बाद दे सकता है।
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath statement development in kanpur
डेमो पिक
मंडियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि किसानों की बात समझें उनका फायदा कराने में मदद कराएं। हम समर्थन मूल्य से अधिक दाम देने की भी कोशिश कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed