फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा सरकार ने धोया कानपुर का 128 साल पुराना कलंक, गंगा के घाट देख खुश हुए मुख्यमंत्री योगी

Thu, 12 Dec 2019 01:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Dec 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath reached Kanpur
कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। यहां से मुख्यमंत्री अफसरों के साथ अटल घाट के लिए रवाना हुए।
Chief Minister Yogi Adityanath reached Kanpur
कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने यहां कार्यक्रम की तैयारियों को फाइनल टच दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस व प्रशासनिक अफसरों से विचार विमर्श भी किया। अटल घाट पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की।
Chief Minister Yogi Adityanath reached Kanpur
कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से दो वर्ष पहले जो गंगा की स्थिति थी आज उसमें बड़ा अंतर आया है। यह अंतर सबको दिख रहा है। कहा कि देश भर में गंगा को प्रदूषित करने में 128 वर्षों से विख्यात सीसामऊ नाला कानपुर की छवि धूमिल कर रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे से अब यह दाग कानपुर से मिट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath reached Kanpur
कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री सीसामऊ नाले का भी निरीक्षण करने पहुंचे। यहां सफाई देख खुश हुए और सीसामऊ नाले के पास बने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। मुख्यमंत्री से मिलने जीडी गोयनका स्कूल के बच्चे भी पहुंचे। सीएम ने यहां प्रधानमंत्री वाला रुख अपनाते हुए बच्चों से मुलाकात की और हाथ मिलाया।
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath reached Kanpur
कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री कानपुर में प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में शहर के सभी आलाधिकारी मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed