फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chief Minister reached Mahoba before PM Modi proposed program

महोबा: मुख्यमंत्री ने अर्जुन सहायक परियोजना का किया हवाई सर्वेक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, झांसी रवाना

Wed, 17 Nov 2021 11:37 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Nov 2021 11:37 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल, स्टेज आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Chief Minister reached Mahoba before PM Modi proposed program
मुख्यमंत्री का महोबा दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी 19 नवंबर को प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को महोबा पहुंचे। उन्होंने अर्जुन सहायक परियोजना का स्थलीय और हवाई सर्वेक्षण किया गया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर आकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। तकरीबन डेढ़ घंटा तक मुख्यमंत्री महोबा में रहे, इसके बाद झांसी के लिए रवाना हो गए। 19 नवंबर को प्रधानमंत्री का महोबा में दौरा प्रस्तावित है। उनके द्वारा 2655 अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण किया जाना है।
विज्ञापन


इस परियोजना से किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल पाएगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल, स्टेज आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करीब दो लाख से अधिक की भीड़ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जुटेगी। ऐसे में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। महोबा जनपद ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों की पुलिस के अलावा पीएसी, एसपीजी और अन्य पुलिस बल लगाया गया है। डेढ़ घंटा तक महोबा में रहने के बाद वह हेलीकॉप्टर से झांसी जनपद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed