फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘मुलायम-शिवपाल की कृपा’ से बढ़ा चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज, अब सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल

Wed, 02 Aug 2017 09:22 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 02 Aug 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh Degree College questions the questions raised
शिवपाल सिंह के प्रंबधक रहते विवि को मिली सुविधाएं
तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सरकार में 108 करोड़ रुपये पाने वाला इटावा हैंवरा इलाके का चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज इन दिनों सुर्खियों में है। सुप्रीम कोर्ट ने निजी प्रबंधन वाली संस्था को सरकारी खजाने से 108 करोड़ रुपये दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। इस संस्था के प्रबंधक मुलायम सिंह यादव के अनुज पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव हैं। कभी 10-12 कमरों से शुरू हुआ ये डिग्री कालेज अब ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर कई महत्वपूर्ण कोर्स का संचालन कर रहा है। छात्र-छात्राओं के लिए आलीशान हॉस्टल भी बनाए गए हैं। 

 

Chaudhary Charan Singh Degree College questions the questions raised
चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज

चौधरी चरण सिंह डिग्री कालेज हैंवरा की शुरुआत 1983 में की गई। ये क्षेत्र मुलायम सिंह यादव के निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर विधानसभा का एक हिस्सा है। हैंवरा की सैफई से दूरी लगभग दो तीन किलोमीटर है। पूर्व में इस क्षेत्र में कोई डिग्री कालेज नहीं था। मुलायम सिंह यादव, रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव ने डिग्री की शिक्षा इटावा के केके इंटर कालेज से हासिल की। मुलायम सिंह यादव जब राजनीति में आगे बढ़े तो उन्होंने इटावा मैनपुरी मार्ग पर सैफई के नजदीक हैंवरा को डिग्री कालेज के लिए चुना।

Chaudhary Charan Singh Degree College questions the questions raised
चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज

चौधरी चरण सिंह के नाम पर बने इस महाविद्यालय को वे ऐसा कालेज बनाना चाहते थे जिसमें सारे पाठ्यक्रमों की पढ़ाई उपलब्ध हो। 1983 से लेकर दो दशक तक इस महाविद्यालय में सिर्फ बीए की पढ़ाई ही होती थी। इसके बाद जब मुलायम सिंह यादव की सरकार बनी तो उन्होंने विद्यालय के विस्तार पर ध्यान दिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh Degree College questions the questions raised
चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज
विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए बिल्डिंग का विस्तार कराने को 108 करोड़ आवंटित किए। इस धनराशि से महाविद्यालय में बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, बीएससी एजी, बीसीए, बीए एलएलबी सहित कई पाठ्यक्रमों के लिए भवन का निर्माण कराया गया।
 
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh Degree College questions the questions raised
चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज
इसके अलावा मालती देवी महिला छात्रावास एवं लोहिया छात्रावास के नाम पर दो बड़े हॉस्टल बनवाए। ये धनराशि वर्ष 2003 से 2007 के मध्य दी गई। महाविद्यालय में आलीशान ऑडीटोरियम, सुसज्जित कामन हाल, गेस्ट हाउस का निर्माण कराया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed