फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chandra Grahan 2022, the last lunar eclipse of the year today

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, सूर्योदय के साथ सूतक भी, इन राशियों को रहना होगा सावधान

Tue, 08 Nov 2022 06:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 08 Nov 2022 06:30 AM IST
सार

आज कार्तिक पूर्णिमा पर साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह साल का दूसरा चंद्रग्रहण होगा, जो शाम 4:19 बजे से 6:20 तक रहेगा। भारत में चंद्र ग्रहण दिखने के कारण इसका सूर्योदय के साथ सूतक मान्य होगा।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2022, the last lunar eclipse of the year today
चंद्र ग्रहण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चंद्रग्रहण मंगलवार शाम 4:19 बजे से शुरू होकर 6:20 तक रहेगा। हालांकि सूतक सूर्योदय के साथ ही लग जाएगा। इसलिए सुबह से ही मंदिर व घरों में पूजापाठ नहीं की जाएगी। सुबह भगवान को भोग लगाने के बाद पट बंद कर दिए जाएंगे। पट शाम साढ़े छह बजे के बाद खुलेंगे।

विज्ञापन

पं. आचार्य अमरेश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा भी है, लेकिन मनाई नहीं जाएगी। क्योंकि ग्रहण समाप्त होने के साथ ही पूर्णिमा तिथि भी समाप्त हो रही है। वहीं, जो लोग पूर्णिमा का व्रत रखते है, वे शाम को साढ़े छह बजे के बाद कथा का श्रवण कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस दिन गृभवती महिलाओं को घर से बाहर बिल्कुल नहीं निकलना चाहिए। बता दें कि कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर लगने वाला यह साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। 15 दिन पहले साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन कार्तिक अमावस्या के दिन पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रहण भरणी नक्षत्र और मेष राशि में पड़ेगा
ज्योतिष गणना के मुताबिक साल का यह चंद्र ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं और इस दिन ये तीसरे भाव में वक्री अवस्था में रहेंगे। इसके अलावा चंद्रमा राहु के साथ मौजूद होंगे और सूर्य केतु, शुक्र और बुध के साथ स्थित होंगे। देवगुरु बृहस्पति अपनी स्वयं की राशि मीन और शनिदेव भी अपनी स्वयं की राशि मकर में विराजमान रहेंगे।

ग्रहण का असर पांच राशियों पर ज्यादा
ग्रहण का असर पांच राशियों पर सबसे ज्यादा होगा। इन राशि के जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी गई है। पंडितों के अनुसार वृष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को सेहत, आर्थिक और कारोबार के क्षेत्र में नुकसान झेलना पड़ सकता है।

सूतक में इन बातों का रखें ध्यान....

  • सूतक समय को आमतौर पर अशुभ मुहूर्त समय माना जाता है। इसे ऐसा समय कहा जा सकता है, जिसमें शुभ कार्य करने वर्जित होते है। सूतक ग्रहण समाप्ति के बाद धर्म स्थलों को फिर से पवित्र किया जाता है।
  • सूतक के समय भोजन नहीं करना चाहिए। जल का भी सेवन नहीं करना चाहिए।

  • ग्रहण से पहले ही जिस पात्र में पीने का पानी रखते हों, उसमें कुशा और तुलसी के कुछ पत्ते डाल देने चाहिए।
  • ग्रहण के बाद पीने के पानी को बदल लेना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की छाया आदि से विशेष रूप से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed