{"_id":"6993815f2ed1e2098c0e6270","slug":"cbse-board-exams-begin-today-students-should-bring-their-school-id-cards-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1429386-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीबीएसई की बोर्ड की परीक्षाएं आज से, स्कूल का परिचय पत्र साथ लाएं छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीबीएसई की बोर्ड की परीक्षाएं आज से, स्कूल का परिचय पत्र साथ लाएं छात्र
विज्ञापन
कानपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। 27 केंद्रों पर कुल 25500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। विद्यार्थी बोर्ड की ओर से जारी प्रवेश पत्र के अलावा स्कूल का आईकार्ड भी साथ लेकर जाएं। वहीं दृष्टिबाधित छात्रों को कंप्यूटर या टाइपराइटर दिए जाएंगे। उनके जवाब का प्रिंटआउट निकालकर अन्य परीक्षार्थियों की कॉपियों के साथ भेजा जाएगा।
17 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं के लिए छात्रों को डेढ़ घंटे पहले केंद्र में प्रवेश दे दिया जाएगा। 10:30 बजे से होने वाली परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को 9:45 बजे से कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। 10 बजे के बाद छात्र को प्रवेश बंद हो जाएगा। परीक्षा के लिए गुरुनानक माडर्न, सर पदमपत सिंहानिया, मरियमपुर, केडीएमए, गुरुनानक पब्लिक, डीपीएस कल्याणपुर, पूर्णचंद्र समेत कई स्कूलों को केंद्र बनाया गया है।
सिटी कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। सभी छात्रों के पास नियमों की लिस्ट है, उसी के अनुसार तैयार होकर आएं। डायबिटिक छात्रों को छोड़कर कोई भी अन्य छात्र पानी के अलावा कोई खाद्य पदार्थ नहीं ला सकता है। दृष्टिबाधित छात्र अगर स्वयं का कंप्यूटर ला रहे हैं तो केंद्र निरीक्षक को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसमें कोई भी दूसरी वेबसाइट न चल रही हो।