{"_id":"5dee675f8ebc3e8796392a2c","slug":"case-of-suicide-of-gang-misdeed-victim-forensic-team-searched-evidence-in-the-room-of-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की खुदकुशी का मामला, फोरेंसिक टीम ने आरोपी के कमरे में तलाशे सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की खुदकुशी का मामला, फोरेंसिक टीम ने आरोपी के कमरे में तलाशे सबूत
Mon, 09 Dec 2019 08:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 Dec 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने कमरे में तलाशे सबूत
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के बाद छात्रा के खुदकुशी करने में सोमवार को फोरेंसिक टीम ने आरोपी के कमरे में सबूत तलाशे। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने इसी कमरे में छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था।
एडीजी के आदेश पर कमरे में वीडियोग्राफी के साथ एक घंटे तक टीम ने पड़ताल की। रूरा के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर छात्रा ने चचेरी बहन के यहां चौबेपुर में छह दिसंबर की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था। एक अन्य आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया। रविवार की शाम एडीजी अविनाश चंद्र ने गांव पहुंच कर जांच की थी। उन्होंने मुख्य आरोपी के कमरे का ताला तुड़वाकर छानबीन की थी। इसके बाद एसपी से कहा था कि फोरेंसिक टीम से कमरे में जांच कराएं। सोमवार को पुलिस लाइन से फोरेंसिक टीम पहुंची।
टीम को कमरे के अंदर अंग्रेजी शराब का एक खाली पाउच और दो मोबाइल मिले हैं। मोबाइल में सिम नहीं पड़े हैं। टीम ने कमरे में चारपाई पर रखे बिस्तरों से नमूने लेकर संकलित किए हैं। टीम के पहुंचने के दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

गांव में छाया रहा सन्नाटा
सामूहिक दुष्कर्म के बाद छात्रा के आत्महत्या करने पर सोमवार को गांव में सन्नाटा रहा। छात्रा के परिजन मायूस बैठे रहे। परिजनों को उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा। परिजनों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर असंतोष है। इसकी शिकायत वह हर किसी से कर रहे हैं।
पुलिस की कार्यशैली से ग्रामीणों में गुस्सा है। सोमवार को गांव में कोई नहीं पहुंचा। परिजन मायूस होकर बैठे रहे। परिजनों ने कहा कि लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए।