{"_id":"61a5f97a6bcb904cc741d374","slug":"businessman-wife-death-case-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर मामला: हेल्पलाइन नंबर पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल, आंचल बोली थी- पति ने जान से मारने की दी है धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर मामला: हेल्पलाइन नंबर पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल, आंचल बोली थी- पति ने जान से मारने की दी है धमकी
Tue, 30 Nov 2021 03:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 30 Nov 2021 03:45 PM IST
सार
पुलिस की जांच में सामने आया है कि पिछले एक साल से आंचल व उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। चार पंचायतें हुईं लेकिन सभी बेनतीजा निकलीं। किसी तरह से आंचल के परिवार वालों ने उसे ससुराल भेजा था। मगर दोबारा कलह शुरू हो गई।
विज्ञापन
आंचल खरबंदा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में आंचल खरबंदा की मौत के मामले में सोमवार को एक और कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई है। यह रिकॉर्डिंग 12 नवंबर की है। तब आंचल व उनकी मां ने कॉन्फ्रेंसिंग कॉल पर 181 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी।
आंचल ने कहा था कि पति ने मुझे और बेटे को मारा। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आई और चली गई, कोई मदद नहीं की। मदद करिए, मेरी और मेरे बेटे की जान का खतरा है। कॉल रिकॉर्डिंग से स्पष्ट हुआ कि 12 नवंबर को आंचल की मां रीना ने 181 नंबर पर कॉल की।
जब कॉल रिसीव हुई तो उन्होंने कहा कि बेटी फोन कर रही थी लेकिन लग नहीं रहा। इसलिए उन्होंने कॉल की है। उसके बाद रीना कॉल को कॉन्फ्रेंस में लेती हैं। तब आंचल शिकायत दर्ज कराती है कि आज मेरे पति सूर्यांश खरबंदा ने मुझे और बेटे अयांश पर हाथ उठाया। जेवर लेकर चले गए हैं।

तब महिला अधिकारी आश्वासन देती है कि पुलिस मदद को पहुंच रही है। इस पर आंचल कहती है कि पुलिस आई थी और चली गई। नजीराबाद पुलिस सूर्यांश के पक्ष में बोल रही थी। तब महिला अधिकारी भरोसा देती है कि पुलिस मदद करेगी। इसी दौरान आंचल की मां कहती हैं कि बेटी को ससुराल वालों ने कैद कर रखा है। प्रताड़ित करते हैं। पुलिस सभी को जांच में शामिल कर जांच कर रही है।
साल भर में कई बार हुई थी पंचायत