फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Businessman shot monkey, broke its head when neighbor interrupted, police body sent for post-mortem

Kanpur: कारोबारी ने बंदर को गोली मारी, पड़ोसी के टोकने पर सिर फोड़ा, पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा

Thu, 25 Jan 2024 09:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Jan 2024 09:55 AM IST
सार

Kanpur News: नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवईनगर वाई ब्लॉक में बंदर को गोली मारने का मामला सामने आया है। जब एक युवक ने इसका विरोध किया, जो आरोपी ने उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन
Businessman shot monkey, broke its head when neighbor interrupted, police body sent for post-mortem
घायल युवक और क्रब से बंदर का शव निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवईनगर निवासी केस्को कर्मी ने पड़ोसी कारोबारी पर एयरगन से फायर कर बंदर की हत्या कर पास में गाड़ने का केस दर्ज कराया है। केस्को कर्मी के अनुसार विरोध करने पर कारोबारी ने पिस्टल की बट मारकर उनका भी सिर फोड़ दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्जकर बंदर के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किदवईनगर वाई-ब्लाॅक निवासी अंजनी मिश्रा केस्को में मीटर रीडर हैं। अंजनी ने बताया कि 16 जनवरी को घर के पास रहने वाले कारोबारी सुरेंद्र सिंह चौहान ने अपनी छत पर जाकर एयरगन से फायर कर बंदर की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

बंदर के शव को अपने ही घर के सामने बरगद के पेड़ के पास दफना दिया। इसकी जानकारी हुई तो सुरेंद्र से बंदर मारने का विरोध किया। आरोप है कि सुरेंद्र ने गाली-गलौज की और घर में घुसकर उन्हें, उसके बेटे सोनी चौहान और सुरक्षाकर्मी अखंड प्रताप सिंह को पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बट मारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। सुरेंद्र एक विधायक के करीबी बताए जा रहे हैं। नौबस्ता थाना प्रभारी जेपी पांडेय ने बताया कि केस दर्जकर जांच की जा रही है। बंदर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की सही वजह स्पष्ट होने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed