{"_id":"5ceace32bdec22072b5a67b0","slug":"bull-collide-vande-bharat-express-in-jhinjhak-kanpur-dehat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड टकराने से 27 मिनट खड़ी रही वंदे भारत एक्सप्रेस, इंजन में फंसे अवशेष निकालकर किया गया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड टकराने से 27 मिनट खड़ी रही वंदे भारत एक्सप्रेस, इंजन में फंसे अवशेष निकालकर किया गया रवाना
Sun, 26 May 2019 11:04 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 26 May 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराया सांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर देहात में रविवार की देर शाम दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर झींझक व कंचौसी स्टेशन के बीच वाराणसी से दिल्ली की तरफ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकरा गया। तेज आवाज के साथ उसके मांस के अवशेष इंजन में फंस गए। इससे शाहपुर फाटक के पास 27 मिनट ट्रेन खड़ी रही। ट्रेन में मौजूद टीएक्सआर स्टाफ ने अवशेषों को निकाल कर ट्रेन को रवाना किया।
वाराणसी से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस झींझक स्टेशन से शाम 7:17 बजे निकली। ट्रेन जैसे ही झींझक व कंचौसी स्टेशन के मध्य 7:19 बजे शाहपुर फाटक के पास पहुंची, तभी अचानक पटरी पर सांड आ गया। इंजन की चपेट में आकर तेज आवाज के साथ सांड के चीथड़े उड़ गए। चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को शाहपुर फाटक के खंभा संख्या 1084 के पास रोक लिया। ट्रेन में मौजूद टीएक्सआर स्टॉप ने अवशेषों को निकाले इसके बाद 7:46 बजे ट्रेन को रवाना किया। स्टेशन मास्टर झींझक राजेंद्र मीणा ने बताया कि इस बीच 27 मिनट ट्रेन खड़ी रही।