{"_id":"588b64144f1c1b5c02cf6d3e","slug":"bsp-leader-nasimuddin-siddiqui-three-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां बसपा और भाजपा के ये उम्मीदवार सबसे धनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां बसपा और भाजपा के ये उम्मीदवार सबसे धनी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 27 Jan 2017 08:45 PM IST
सार
- भाजपा के सत्यदेव पचौरी के पास भी अच्छी संपत्ति
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से नामांकन भरे जा रहे हैं। ऐसे में प्रत्याशी अपनी चल, अचल संपत्ति का ब्योरा दे रहे हैं। इस ब्योरे में वोट देने वाली कानपुर की भोलीभाली जनता के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।
दरअसल, कानपुर जिले में सबसे ज्यादा संपत्ति गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी कमलेश चंद्र दिवाकर ने दर्शायी है। इन्होंने जो आंकड़े निर्वाचन आयोग को पेश किए हैं वे बेहद चौंकाने वाले है। कमलेश ने शपथ पत्र दाखिल करके नौ करोड़ रुपये से ज्यादा की चल, अचल संपत्ति का खुलासा किया है तो वहीं सत्यदेव ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बताई है।
सत्यदेव की पत्नी ज्यादा धनवान
गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी की पत्नी रमा पचौरी ज्यादा धनवान हैं। प्रत्याशी के बैंक अकाउंट में छह लाख रुपये से ज्यादा पैसे जमा हैं। पत्नी के पास 88 लाख 80 हजार 437 रुपये की एफडी है। सत्यदेव के पास 67.09 ग्राम सोना है। 14.8 कैरेट का नग भी हैं। इसकी कीमत 2 लाख 56 हजार 729 रुपये है। पत्नी के पास 800.18 ग्राम सोना और 27.71 कैरेट नग है। इसकी कुल कीमत 24 लाख 98 हजार 330 रुपये बताई गई है। प्रत्याशी के पास रिवाल्वर, रायफल भी है। सत्यदेव ने पांच करोड़ 50 लाख रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति दिखायी है। अचल संपत्ति का बाजार मूल्य छह करोड़ रुपये से ज्यदा है।
विज्ञापन
कमलेश करोड़पति
बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी कमलेश चंद्र दिवाकर के पास दो करोड़ 61 लाख रुपये की चल संपत्ति है। डेढ़ लाख रुपये कैश रखे हैं। अचल संपत्ति सात करोड़ रुपये से अधिक है। एमए पास कमलेश ने 63 लाख 73 हजार 545 रुपये 42 पैसे होम लोन लिए हैं।