{"_id":"5dfb2dfa8ebc3e87fd1f0d2b","slug":"brother-of-pradhan-who-was-hurt-by-the-allegations-of-misdeed-hanged-himself-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: दुष्कर्म के आरोप से आहत प्रधान के भाई ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: दुष्कर्म के आरोप से आहत प्रधान के भाई ने फांसी लगाकर दी जान
Thu, 19 Dec 2019 01:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में गांव की ही एक युवती ने प्रधान के भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होते देख प्रधान का भाई फांसी पर झूल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
काशी थाने के रिहुंटा गांव निवासी संतोष कुमार (40) पुत्र जगदीश ने बुधवार शाम अपने घर में छत के कुंदे से मफलर का फंदा बना फांसी लगा ली। जब तक परिजनों को जानकारी हुई उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई ग्राम प्रधान रिहुंटा रूप सिंह ने बताया कि मृतक चिकासी गांव स्थित वृंदावन एकेडमी आवासीय विद्यालय में कर्मचारी था।

बताया कि गांव की एक युवती ने 4 दिन पहले उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जांच में मामला फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए युवती हमीरपुर जाने की बात कहकर गांव से गई थी।
बताया कि झूठा आरोप लगने से सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होते देख संतोष कुमार ने फांसी लगाकर जान दी है। मृतक अपने पीछे पत्नी दो पुत्र और दो पुत्रियों को बिलखता हुआ छोड़ गया है।
बताया कि झूठा आरोप लगने से सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होते देख संतोष कुमार ने फांसी लगाकर जान दी है। मृतक अपने पीछे पत्नी दो पुत्र और दो पुत्रियों को बिलखता हुआ छोड़ गया है।
थानाध्यक्ष चिकासी आर के पटेल ने बताया कि बीते 4 दिन से मृतक मानसिक रूप से परेशान था जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पहले भी चार लोगों पर लगा चुकी रेप का आरोप
प्रधान के भाई पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती बीते 1 वर्ष पहले भी गांव के चार लोगों पर रेप का आरोप लगा चुकी है। उक्त मामला पुलिस की छानबीन में फर्जी पाया गया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है की अपने मायके में रह रही युवती गांव वालों पर झूठे आरोप लगा पैसे ऐठने का काम करती है।