{"_id":"57168fcc4f1c1b88728b4679","slug":"break-th-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशव ने तोड़ा कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशव ने तोड़ा कानून
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
नौबस्ता बाईपास चौराहे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या को 96 किलो सिक्कों से तौलते कार्यकर्ता और (इनसेट) रुपयों से भरी थैली।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। शहर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। भाजपाइयों ने उन्हें सिक्कों से तौलकर नया विवाद पैदा कर दिया है। सिक्कों से तौलना गैरकानूनी है। मामला कोर्ट में जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सात साल तक की कैद हो सकती है।
प्रदेश अध्यक्ष को भाजपाइयों ने मंगलवार को नौबस्ता बाईपास के पास सिक्कों से तौला। 96.8 किलोग्राम के उनके वजन के बराबर 35 हजार रुपये के सिक्के रखे गए थे। इसमें एक से लेकर 10 रुपये तक के सिक्के थे। इन्हें पार्टी कोष में जमा किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र शुक्ला थे। प्रदेश अध्यक्ष के तराजू पर बैठते ही 82 किलो सिक्के दूसरी तरफ रखे गए। फिर और सिक्के रखकर वजन बढ़ा 96 किलो किया गया। फिर भी कम पड़ने पर और सिक्के डाले गए। इस तरह प्रदेश अध्यक्ष को उनके वजन 96.08 किलो के सिक्कों से तौला गया।