{"_id":"5d2eaa478ebc3e6cf13a235f","slug":"both-rpf-soldiers-dismissed-in-the-case-of-seeking-ingestion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेटीएम से घूस मांगने वाले दो आरपीएफ सिपाही बर्खास्त, डिप्टी एसपी की रिपोर्ट पर आईजी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेटीएम से घूस मांगने वाले दो आरपीएफ सिपाही बर्खास्त, डिप्टी एसपी की रिपोर्ट पर आईजी ने की कार्रवाई
Wed, 17 Jul 2019 11:17 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
डिब्रूगढ़ राजधानी में चेनपुलिंग करने वाले यात्रियों से पेटीएम एप से घूस मांगने वाले दोनों आरपीएफ सिपाहियों को मंगलवार को बर्खास्त कर दिया गया। डिप्टी एसपी ने मामले की जांच में दोनों सिपाहियों पर लगाए गए आरोप को सही पाया। उन्होंने रिपोर्ट आई को सौंपी, जिस पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।
कानपुर के अनवरगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात दोनों सिपाहियों गोरखपुर निवासी आशीष चौहान और गाजीपुर निवासी रामनयन यादव की शुक्रवार को नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ राजधानी में एस्कॉर्ट (सचल दल) में ड्यूटी थी। इस ट्रेन में नई दिल्ली में तैनात फौजी डीआर थापा अपनी पत्नी के साथ सफर कर रहे थे।

Trending Videos
न्यू जलपाईगुड़ी के रहने वाले थापा पत्नी को मायके छोड़ने जा रहे थे। कोच में चढ़ने पर छूटने से उन्होंने दूसरे कोच में जाकर चेनपुलिंग कर दी थी। इस पर ट्रेन एस्कॉर्ट में चल रहे आरपीएफ के दोनों सिपाहियों ने 10 हजार रुपये मांगे थे। डीआर थापा के पास सिर्फ सात हजार रुपये कैश थे। बाकी के तीन हजार रुपये सिपाहियों ने पेटीएम से अपने नंबर पर ट्रांसफर करा लिए थे।
इसकी शिकायत फौजी ने ट्विटर पर रेलमंत्री और डीजी (आरपीएफ)से कर दी थी। इस पर शनिवार को दोनों सिपाहियों को आईजी रेलवे एसएन पांडेय ने निलंबित कर दिया था और जांच प्रयागराज मंडल के डिप्टी एसपी अमरेश कुमार को दी गई थी। जांच में आरोप सही पाया गया। आईजी एसएन पांडेय ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया है।