फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में Sanju, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

Thu, 07 Jun 2018 01:35 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 07 Jun 2018 01:35 PM IST
सार

- स्वरूप नगर में अपने एक संबंधी के घर ढाई घंटे तक रुके संजय दत्त
- संजू लखनऊ जब भी होते हैं एक बार कानपुर जरूर आते हैं 

विज्ञापन
Bollywood Star Sanjay Dutt in kanpur
फिल्म स्टार संजय दत्त कुछ देर कानपुर में रहे
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त मंगलवार को कानपुर शहर में थे। स्वरूप नगर स्थित अपने एक संबंधी के घर वह करीब ढाई घंटे ठहरे। सोशल मीडिया पर कानपुर में संजय दत्त के होने की तस्वीरें छाई रहीं। संजय की तस्वीरों पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किए हैं। दरअसल संजय दत्त के होम प्रोडक्शन से बन रही फिल्म ‘प्रस्थानम’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में संजय दत्त बतौर लीड रोल में रहेंगे। इसी वजह से वह लखनऊ में ही हैं। उनके संबंधी कानपुर में रहते हैं। संजय जब भी लखनऊ में होते हैं तो एक बार कानपुर अपने संबंधियों से मिलने जरूर आते हैं। बुधवार को फेसबुक पर संजय दत्त की तस्वीरें शेयर होते ही शहरवासियों के कमेंट और लाइक का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने अपने-अपने अंदाज में अपनी बातें रखीं। 

 

Bollywood Star Sanjay Dutt in kanpur
संजय दत्त लखनऊ में कर रहे हैं अपनी फिल्म की शूटिंग
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर संजय दत्त की तस्वीरें शहर के सोशल मीडिया पर छाई रहीं। संजय दत्त करीब ढाई घंटे कानपुर में रुके थे। इससे पहले मई 2016 में संजय ग्रीनपार्क में आईपीएल मैच के दौरान शहर में दो दिन ठहरे थे। उनके कई रिश्तेदार भी कानपुर में रहते हैं। ‘संजय दत्त प्रोडक्शन’ के बैनर तले बन रही फिल्म ‘प्रस्थानम’ की शूटिंग 7 जून से लखनऊ में होगी। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा जैकी श्रॉफ और मनीषा कोइराला भी नजर आएंगी। अगले साल मार्च में प्रस्थानम के रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस फिल्म के निर्देशक देवा कट्टा हैं। 
 
Bollywood Star Sanjay Dutt in kanpur
संजय दत्त लखनऊ में कर रहे हैं अपनी फिल्म की शूटिंग
हिट हुआ ‘संजू’ का ट्रेलर, 29 को रिलीज होगी फिल्म
संजय दत्त की बायोपिक संजू का ट्रेलर यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा टी-सीरीज के सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘संजू’ के गाने ‘मैं बढ़िया, तू भी बढ़िया’ ने धूम मचा रखी है। इस गाने को सोनू निगम और सुनिधि चौहान ने आवाज दी है। संजू फिल्म इसी महीने की 29 तारीख को देशभर में रिलीज होने वाली है। संजय दत्त के प्रशंसक बेसब्री से उनके जीवन पर आधारित इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का रोल अदा किया है। जबकि परेश रावल उनके पिता सुनील दत्त की भूमिका निभा रहे हैं। मां नरगिस दत्त का रोल मनीषा कोइराला कर रही हैं।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed