फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्यमंत्री जी! रो रहे हैं इस जिले के अन्नदाता

Thu, 07 Jun 2018 01:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 07 Jun 2018 01:23 PM IST
सार

- समय से पहले ही कई केंद्रों पर बंद कर दी गई गेहूं खरीद
- अभी भी उपज बेचने के लिए भटक रहे किसान

विज्ञापन
farmers of Unnao district is depressed
औरास के सीमऊ में खरीद बंद होने से परेशान किसान - फोटो : अमर उजाला
यूपी में उन्नाव जिले के कई केंद्रों पर समय से पहले ही प्रभारियों ने गेहूं की खरीद बंद कर दी है। इससे किसान परेशान हैं। कुछ केंद्रों पर उठान न होने से भारी मात्रा में गेहूं रखा हुआ है। वहीं कई जगह बोरे न होने से खरीद बंद कर दी गई।

 

farmers of Unnao district is depressed
बिचपरी केंद्र पर खुले में तिरपाल के नीचे रखे बोरे - फोटो : अमर उजाला

नियमानुसार 15 जून तक गेहूं खरीद की जानी है। सोनिक प्रतिनिधि के अनुसार पीसीएफ के बिचपरी केंद्र पर 40 ट्रक (6 हजार क्विंटल ) गेहूं लगा है। ट्रक न मिलने से गेहूं की उठान नहीं हो पा रही है। इससे पिछले एक सप्ताह से खरीद ठप है। वहीं एफसीआई के अफसरों की मनमानी किसानों पर भारी पड़ने लगी है। जानकारों की मानें तो एफसीआई अफसरों ने बिचपरी केंद्र के गेहूं को लखनऊ तालकटोरा गोदाम भेजने के आदेश दिए हैं।
 

farmers of Unnao district is depressed
असोहा के गोसाईंखेड़ा केंद्र पर बोरे दिखाते प्रभारी - फोटो : अमर उजाला

बिचपरी से लखनऊ की दूरी 50 से 55 किलोमीटर है। ऐसे में कोई भी चालक ट्रक नहीं ले जा रहा है। वहीं बिचपरी की उन्नाव दही चौकी से दूरी 7 से 8 किमी. है। ऐसे में इस केंद्र को लखनऊ से अटैच करना सही नहीं है। केंद्र प्रभारी का कहना है जब तक गेहूं डिलीवर नहीं हो जाएगा, वह खरीद नहीं करेंगे। चाहे निलंबित ही क्यों न कर दिया जाए। असोहा प्रतिनिधि के अनुसार गोसाईंखेड़ा केंद्र पर स्थान न होने से दो दिनों से खरीद बंद है। प्रभारी श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि केंद्र पर 3730 क्विंटल गेहूं का स्टाक लगा हुआ है। सहरावां के केंद्र प्रभारी संदीप ने बताया कि 2500 क्विंटल के स्टाक का उठान न होने से खरीद प्रभावित है। औरास प्रतिनिधि के अनुसार साधन सहकारी समिति में पीसीएफ का केंद्र है। 29 मई से बोरे न होने के कारण यहां खरीद बंद है। सीमऊ केंद्र प्रभारी निरंकार सिंह चिकित्सीय अवकाश पर चले गए हैं। इससे एक माह से इस केंद्र पर खरीद नहीं हुई।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
farmers of Unnao district is depressed
डेमाे पिक
गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गोशाकुतुब में संचालित गेहूं क्रय केंद्र में बोरा न होने से एक सप्ताह से खरीद बंद है। बल्लापुर स्थित केंद्र में गेहूं रखने की जगह नहीं है। इससे प्रभारी ने खरीद करने से मना कर दिया है। मौरावां प्रतिनिधि के अनुसार हिलौली के साधन सहकारी समिति केंद्र पर 31 मई से खरीद बंद है। केंद्र प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि गोदाम में अभी भी 300 क्विंटल गेहूं डंप है। बोरियां नहीं बची हैं। मौरावां स्थित एसएसएफसी केंद्र पर भी शनिवार से खरीद नहीं हो रही। केंद्र प्रभारी अशोक पांडे ने बताया कि केंद्र पर बोरे नहीं हैं। सुमेरपुर संवाददाता के अनुसार भगवंतनगर स्थित विपणन शाखा के केंद्र में उठान न होने से भारी तादाद में गेहूं डंप है। एक सप्ताह से तौल बंद है। इसके चलते दर्जनों किसानों ने अपनी उपज को कस्बे में ही कम दामों पर आढ़तियों के यहां तौल दिया। केंद्र प्रभारी राजन सिंह ने बताया कि लक्ष्य से अधिक खरीद हो जाने के बाद अब उठान न होने से भंडारण की अव्यवस्था आड़े आ रही है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें- अफसरों से बड़ा केंद्र प्रभारी...
 
विज्ञापन
farmers of Unnao district is depressed
डेमाे पिक
विकासखंड बिछिया के ग्राम मराई निवासी अमरपाल सिंह ने डीएम को दिए शिकायतीपत्र में बताया है कि पंसारी में खुले साधन सहकारी समिति के केंद्र प्रभारी के लिए सिटी मजिस्ट्रेट व डिप्टी आरएमओ के आदेश मायने नहीं रखते हैं। 5 जून को सिटी मजिस्ट्रेट ने उपज खरीदने के लिए प्रभारी को आदेश दिया था। उन्होंने गेहूं खरीदने से मना कर दिया। बुधवार को एडीएम से मिलने पर उन्होंने डिप्टी आरएमओ के पास भेजा। डिप्टी आरएमओ ने भी प्रभारी से बात कर गेहूं खरीदने के लिए कहा। प्रभारी ने उनके आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया। अमरपाल ने बताया कि उनके पास 16 मई का खरीद का टोकन है। प्रभारी टरका रहे हैं। गुरुवार को वह मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed