फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bogie tracks probe chack began in rdso

शुरू हुई बोगी-पटरियों की गहन जांच

Sat, 26 Nov 2016 12:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 26 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
bogie tracks probe chack began in rdso
पुखरायां ट्रेन हादसे के बाद की तस्वीर
इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बोगियों और पटरियों के नमूनों की जांच लखनऊ स्थित रेलवे की संस्था रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड आर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) में शुरू हो गई है। यह संस्था 15 दिन में अपनी रिपोर्ट जांच अधिकारी बने मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त को सौंप देगी। शुक्रवार को टीम सील बंद सैंपल लखनऊ लेकर गई है।
विज्ञापन


रेलवे की यह लैब अपनी रिपोर्ट उन बिंदुओं पर देगी, जिसमें यह पता चल सके कि बोगियों और पटरियों में क्या-क्या खामियां हैं। पटरियों की जांच से उसकी गुणवत्ता, आयु, लोड बर्दाश्त करने की क्षमता का पता चलेगा। बोगियों में प्रयुक्त धातु की गुणवत्ता मानक के मुताबिक है या नहीं। बोगी के फ्लोर पर जंग, ग्रीस, पहिये के एक्सेल, फ्लैट (पहियों में छेद) और शिकायतों के मुताबिक आवाज आने की वजह की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, इस हादसे के बाद पूरी जांच के बिंदु बोगी और पटरियों में खामियां हैं। कार्रवाई में भी झांसी मंडल के पांच इंजीनियरों में दो कैरिज एंव वैगन (कोच मेंटेनेंस) और तीन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट लाइन (ट्रैक मेंटेनेंस) के लोग निलंबित हुए हैं। 15 दिन में आरडीएसओ की रिपोर्ट मिलने के बाद एक महीने में सीआरएस अपनी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed