फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Body of a young man found floating in a water filled mine, was missing since a domestic dispute

Mahoba: पानी भरी खदान में उतराता मिला युवक का शव, घरेलू विवाद के बाद से था लापता, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 22 Jun 2024 12:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Jun 2024 12:47 PM IST
सार

Mahoba News: कबरई कस्बे में छह दिन से लापता युवक का शव पानी भरी खदान में मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Body of a young man found floating in a water filled mine, was missing since a domestic dispute
घटनास्थल की जांच करती थाना कबरई पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में पत्थरमंडी कबरई के बघवा पहाड़ की पानी भरी गहरी खदान में छह दिन से लापता युवक का शव उतराता मिला। श्रमिकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

कस्बा कबरई के भगतसिंह नगर निवासी रामकिशोर का बेटा संदीप प्रजापति (25) मेहनत-मजदूरी करता था। नशे का आदी होने के चलते घर पर आए दिन विवाद होता था। 17 जून को वह शराब के नशे में घर पहुंचा। परिजनों से कहासुनी होने पर वह नाराज होकर चला गया था।
विज्ञापन

गांव और रिश्तेदारियों में खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। 19 जून को पत्नी आरती ने कबरई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार की सुबह बघवा पहाड़ पर खनन कार्य करने गए श्रमिकों ने खदान में भरे पानी में एक युवक का शव उतराता देखा], तो पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
मौके पर पहुंची पुलिस ने खदान से बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त संदीप प्रजापति के रूप में होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना से मृतक की पत्नी व दो मासूम बेटियों काव्या और नव्या का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed