फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bodies found floating in Shivli and Jhinjhak canal, police kept them in the mortuary, engaged in investigation

Kanpur Dehat: शिवली और झींझक नहर में उतराते मिले शव, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया…जांच में जुटी

Fri, 16 Aug 2024 05:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Aug 2024 05:12 PM IST
सार

Kanpur Dehat: जिले के शिवली थाना क्षेत्र में रामगंगा नहर और झींझक नहर में दो शव उतराते हुए मिले हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bodies found floating in Shivli and Jhinjhak canal, police kept them in the mortuary, engaged in investigation
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में शिवली थाना के अंतर्गत रामगंगा नहर में और झींझक नहर में गुरुवार को दो शव पानी में उतराते मिले। दोनों ही शवों की पहचान न होने पर पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है। शिवली से निकली रामगंगा नहर में जसापुर के पास ग्रामीणों ने एक युवक का शव पानी में उतराता देखा। इस पर पुलिस बुलाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से शव बाहर निकलवाया।

विज्ञापन

पहचाने कराने की कोशिश की। मगर शव की पहचान नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी केएन राय ने बताया कि नहर में मिला शव युवक का है। जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष लग रही है। शव काफी पुराना होने के कारण सड़ चुका है। कोई ऐसी वस्तु व सामग्री नहीं मिली, जिससे पहचान हो सके। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।  वहीं, झींझक नहर में गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब एक अधेड़ का शव उतराता मिला।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर साक्ष्य जुटाए हैं। निरीक्षक मंगलपुर एसके गुप्ता ने बताया कि मृतक के शरीर पर केवल एक सफेद रंग का कपड़ा है। उसका चेहरा पूरा खराब हो चुका है और शव काफी पुराना लग रहा है। देखने से मृतक की उम्र 50 वर्ष के करीब लग रही है। पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed