फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BKU made serious allegations against the police in Kannauj, said indecency in the name of bike checking

Kannauj: भाकियू ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- बाइक चेकिंग के नाम पर की अभद्रता, ऐसे हुआ मामला रफा-दफा

Wed, 29 Nov 2023 07:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 29 Nov 2023 07:00 PM IST
सार

Kannauj Crime: थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि रात के समय बाइक से तीन लोग छिबरामऊ की तरफ से आ रहे थे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह लोग बाइक लेकर भागने लगे, पीछाकर बाइक को कब्जा में लिया गया था।

विज्ञापन
BKU made serious allegations against the police in Kannauj, said indecency in the name of bike checking
तालग्राम थाना परिसर में रात में मौजूद भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में भाकियू टिकैत ने पुलिस पर वाहन चेकिंग के नाम पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के बेटे के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर नाराजगी जताई। थाना प्रभारी व जिलाध्यक्ष के बीच हुई वार्ता के बाद बाइक वापस करने पर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन

कस्बा निवासी भारतीय किसान यूनियन टिकैत महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुसुम चौहान का बेटा राजा अनमोल अपनी बाइक से मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब घर जा रहा था। उसका कहना है कि बस स्टॉप पर पुलिस फोर्स के रोकने का इशारा देख नहीं सका और आगे बढ़ गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने पीछाकर बाइक को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी को दी। जिलाध्यक्ष रात में ही कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसानों के साथ हो रहे अन्याय को सहन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष से वार्ता के बाद मामले को खत्म कर दिया
थाना प्रभारी से हुई वार्ता के बाद बाइक वापस करने पर मामला शांत हो गया। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि रात के समय बाइक से तीन लोग छिबरामऊ की तरफ से आ रहे थे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह लोग बाइक लेकर भागने लगे, पीछाकर बाइक को कब्जा में लिया गया था। किसी से कोई अभद्रता नहीं की गई है। जिलाध्यक्ष से हुई वार्ता के बाद मामले को खत्म कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed