फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP morning, evening Spai

सुबह भाजपाई, शाम को सपाई

Mon, 12 Oct 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 12 Oct 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
BJP morning, evening Spai

भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच के दौरान राजनीतिज्ञों का भी जमावड़ा रहा। मैच की शुरुआत में भाजपा तो समापन के समय सपाइयाें का बोलबाला रहा। मैच का शुभारंभ राज्यपाल राम नाईक ने सुबह नौ बजे किया।

विज्ञापन


उन्होंने तिरंगे रंग गुब्बारे हवा में उड़ाए। दर्शकों ने तालियां बजाकर राज्यपाल का स्वागत किया। वह खिलाड़ियों से मिले और यूपीसीए के सचिव राजीव शुक्ला और अन्य अधिकारियों से हाल चाल जाना।
विज्ञापन


राज्यपाल का काफिला महानगर में प्रवेश करते ही भाजपा के विधायकों समेत तमाम पदाधिकारी उनके साथ हो लिए। पूरा काफिला ग्रीन पार्क तक आया। जितने समय तक राज्यपाल रहे, वे उनके साथ ही रहे। कुछ को अंदर जाने को मिला तो कुछ दूर से ही उनका इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों में रघुनंदन भदौरिया, क्षेत्रीय महामंत्री सुरेश अवस्थी, महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी सहित कई अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। इसी तरह मैच की दूसरी पारी के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के साथ जैसे ही ग्रीनपार्क पहुंचे, काफी संख्या में सपा नेता मंत्री और विधायक भी वहां पहुंच गए। ये लोग मैच की समाप्ति तक वहां जम रहे।

मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहने वालों में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी व शिवकुमार बेरिया, विधायक सतीश निगम व मुनींद्र शुक्ला, जिलाध्यक्ष महताब आलम, पूर्व सांसद राकेश सचान शामिल हैं। 

सीएम से अजय कपूर की नजदीकी फिर चर्चा में
कांग्रेस विधायक अजय कपूर की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ नजदीकी एक बार फिर चर्चा में है। रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच का पुरस्कार वितरण करने आए मुख्यमंत्री पत्नी डिंपल यादव के साथ जैसे ही पुलिस लाइन में बने हैलीपैड पर पहुंचे, सबसे पहले उनकी अगवानी अजय कपूर ने की।

सपाइयों के माथे पर दोबारा उस समय बल पड़ गया, जब अजय कपूर मुख्यमंत्री को विदा करने हैलीपैड पहुंच गए। उन्होंने न केवल मुख्यमंत्री को विदा किया, बल्कि कुछ देर तक दोनों ने आपस में बातचीत भी की।


इसी बीच अगवानी के दौरान पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष महताब आलम से भी मुख्यमंत्री ने संगठन की गतिविधियों के बारे में पूछा, बाकी जानकारी के लिए उन्हें मंगलवार को लखनऊ बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed