{"_id":"5d4d91428ebc3e6d073146b4","slug":"bjp-mla-kuldeep-singh-sengar-case-18-eyewitness-got-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: विधायक कुलदीप सेंगर दुष्कर्म कांड से जुड़े सीबीआई के 18 साक्षियों को मिलेगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: विधायक कुलदीप सेंगर दुष्कर्म कांड से जुड़े सीबीआई के 18 साक्षियों को मिलेगी सुरक्षा
Fri, 09 Aug 2019 08:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 09 Aug 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के बाहुबली विधायक कुलदीप प्रकरण से जुड़े सीबीआई के 18 साक्षियों को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। सीबीआई ने जिला प्रशासन को सूची सौंप दी है। जिला प्रशासन जल्द ही सभी को गनर उपलब्ध कराएगा।
विधायक प्रकरण में पीड़िता व उसके परिवार की सुरक्षा में हुई चूक पर उच्चतम न्यायालय ने सख्ती दिखाई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पीड़िता के परिवार, मुकदमे में पैरवी कर रहे अधिवक्ता व दो प्रमुख गवाहों को सीआरपीएफ की सुरक्षा उपलब्ध कराई जा चुकी है।
इसके अलावा सीबीआई ने 18 और लोगों की सूची तैयार की है जिन्हें सुरक्षा की जरूरत है। सीबीआई की ओर से तैयार की गई सूची में विधायक के गांव के 15 ऐसे लोग शामिल हैं जो मुकदमे में गवाह हैं।
विज्ञापन
साथ ही कुछ ऐसे लोगों को शामिल किया गया है जिनसे सीबीआई ने कई चरणों में पूछताछ की थी। सीबीआई की सूची में शहर के दो अधिवक्ता, एक पत्रकार का नाम भी शामिल है। इन लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी प्रशासन ने शुरू कर दी है।