फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP Mayor Pramila Pandey gives advice on learning about cleanliness from Gujarat

बीजेपी महापौर ने 'गुजरात' और 'सफाई' पर कही ये बड़ी बातें

Sun, 10 Dec 2017 08:11 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 10 Dec 2017 08:11 AM IST
विज्ञापन
BJP Mayor Pramila Pandey gives advice on learning about cleanliness from  Gujarat
कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : अमर उजाला
कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा है कि सफाई के मामले में गुजरात के लोगों से सीख लेनी चाहिए। वहां रात में झाड़ू लगती है और दिनभर सफाई रहती है। कानपुर के लोगों को भी सफाई पर उसी तरह जागरूक होना होगा।
विज्ञापन




गुजरात का दौरा कर लौटीं महापौर ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि गुजरात में हर तरफ सफाई ही सफाई दिखती है। लोग कूड़ा-करकट डस्टबिन में ही डालते हैं। कोई भी गंदगी यहां की तरह इधर-उधर नहीं फेंकता है। शहर को साफ-सुधरा बनाने का काम अकेले नगर निगम, अफसर या महापौर नहीं कर सकते हैं। इसमें हर व्यक्ति को लगना होगा। हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी तय करनी होगी। उन्होंने कहा कि सफाई की सोच को बढ़ावा देना होगा।

विज्ञापन



सफाई प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए मेरी भी प्राथमिकता बन गई है। शहर में सफाई अभियान की शुरुआत मलिन बस्तियों से की जाएगी। हर वार्ड में जाकर वह खुद लोगों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाएंगी। अगर सभी शहरियों ने साथ दे दिया तो शहर पर लगा गंदगी का दाग हटा दिया जाएगा। जरूरत इस बात की है कि लोग जागरूक हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन




महापौर ने बताया कि रोज वार्डवार बैठक होगी। उसमें वार्ड की समस्याओं के समाधान की रूपरेखा बनेगी। हर क्षेत्र में नियमित सफाई शुरू कराई जाएगी। नाले-नालियों पर कब्जा करके बनाए गए रैंप तुड़वाए जाएंगे। शहर में छुट्टा जानवर छोड़ने वालों, चट्टे वालों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। प्रमुख बाजारों में डस्टबिन लगवाने पर विचार होगा। शहर की सभी गलियों की नालियां साफ होगी। गंदगी साफ होने के साथ ही सड़क निर्माण का भी कार्य होगा। जल्द ही सुअरों को शहर से बाहर किया जाएगा। 14 या 15 दिसबंर से नगर निगम के गेस्ट हाउस में समस्याएं सुनूंगी। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed