फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP made gangster pradesh mantri of bjp yuva morcha, a worker left the party

भाजपा में घमासान: भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी में जूनियरों को जगह मिलने पर भड़के कार्यकर्ता, एक ने पार्टी छोड़ी

Wed, 04 Aug 2021 01:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Aug 2021 01:05 PM IST
सार

उपेक्षा से निराश कई कार्यकर्ता ऐसे हैं, जो अब पार्टी में सक्रिय न रहकर कहीं और अपना भविष्य सुरक्षित करने का मन बना रहे हैं।

विज्ञापन
BJP made gangster pradesh mantri of bjp yuva morcha, a worker left the party
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजयुमो नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही पार्टी के अंदर घमासान शुरू हो गया है। कई युवा कार्यकर्ता कार्यकारिणी में जूनियर और दागी लोगों को तवज्जो मिलने और खुद को नजरंदाज किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


मोर्चे के एक प्रदेश स्तर के पदाधिकारी ने इस बार कार्यकारिणी में जगह न मिलने पर पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है। उपेक्षा से निराश कई कार्यकर्ता ऐसे हैं, जो अब पार्टी में सक्रिय न रहकर कहीं और अपना भविष्य सुरक्षित करने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को सूची जारी होने के बाद से हताश पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का गुस्सा सोशल मीडिया के जरिये सामने आने लगा है। अभिनव वाजपेयी पूर्व में कई पदों के साथ ही भाजयुमो के आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि उन्हें नजरंदाज कर उनके बहुत बाद पार्टी में आए लोगों को प्रदेश में पदाधिकारी बना दिया गया। इसलिए पार्टी से मन खिन्न हो गया है। इसके अलावा पूर्व में युवा मोर्चा की क्षेत्रीय और जिला कमेटी में पदाधिकारी रहे कई युवा कार्यकर्ता खुलकर सामने तो नहीं आ रहे, लेकिन अपने वरिष्ठ नेताओं के सामने जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। कुछ ऐसे भी हैं, जो अपनी बात कहते-कहते रुआंसे भी हो रहे हैं।

आश्वासन के बाद भी पद नहीं
बकौल अभिनव वाजपेयी, मैं लंबे समय से पार्टी की सेवा में लगा हूं। मुझसे बाद वालों को जगह दी गई, जबकि मुझे वरिष्ठजनों के आश्वासन के बाद भी प्रदेश इकाई में जगह नहीं दी गई। मैं अब पार्टी छोड़ रहा हूं। किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाऊंगा। अपना व्यवसाय है, अब वही करूंगा।

भाजपा में किसी भी कार्यकर्ता को बिना काम के नहीं रखा जाता है, जिसको प्रदेश में जिम्मेदारी नहीं मिली है, उसे कहीं और जगह दी जाएगी। भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी में जो पदाधिकारी शामिल किए गए हैं, वह प्रदेश इकाई का फैसला है।- मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed