फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp leaders gave statment about upcoming elections

कद्दावर नेता बोले हर चुनाव में केवल प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में रहे भाजपा का दबदबा

Wed, 17 Jul 2019 12:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 17 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
bjp leaders gave statment about upcoming elections
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट मे भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन अंतिम सत्र में भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय व क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री शिवकुमार ने भी पदाधिकारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में भाजपा की सदस्यता अभियान को जोर शोर से चलाएं और सभी वर्ग के लोगों को इससे जोड़े। आगामी हर चुनाव में भाजपा का ही दबदबा होना चाहिए। इसके लिए सरकार के अच्छे कामों तक जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

 

धर्मनगरी के डीआरआई स्थित उद्यमिता विद्यापीठ सभागार में मंगलवार की रात आठ बजे के अंतिम सत्र में शामिल होने के  िलए प्रदेश के निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी पहुंचे। उनके बाद क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री शिवकुमार ने भी मंच पर सहभागिता की।

निर्वतमान अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्रीय संगठन के पदाधिकारियों का दायित्व बेहद महत्वपूर्ण होता है। पूरे चुनाव में इन्होंने बेहतर काम किया है। आगे भी इसकी जरूरत है। पार्टी के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया जाए। क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए समय समय पर ऐसे प्रशिक्षण होते हैं। इसके बाद पहले दिन का सत्र संपन्न हुआ। बुधवार को अंतिम दिन का प्रशिक्षण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed