फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP Leader Commits Suicide by Consuming Poison Outside In-Laws House Over Wife

UP: पत्नी के लिए ससुराल के बाहर जहर खाकर भाजपा नेता ने दी जान, नौ मिनट की रिकॉर्डिंग में लगाए गंभीर आरोप

Fri, 01 May 2026 10:07 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 01 May 2026 10:07 PM IST
सार

मूलरूप से कन्नौज के थाना तालिग्राम के नेपालपुर गांव निवासी विनोद कुमार मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत थे और पत्नी अनीता, बच्चे पीहू, कार्तिक और अटल के साथ नरेला क्षेत्र में रहते थे। चाचा आरके मिश्रा ने बताया कि भतीजा नरेला से ही भाजपा से पार्षद चुनाव लड़ चुका था। 
 

विज्ञापन
BJP Leader Commits Suicide by Consuming Poison Outside In-Laws House Over Wife
विनोद कुमार मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी और ससुरालीजनों पर मानसिक उत्पीड़न और साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाकर दिल्ली में निजी बैंक के लोन फील्ड ऑफिसर और भाजपा नेता विनोद कुमार मिश्रा (38) ने गुरुवार को बर्रा विश्वबैंक कॉलोनी में स्थित ससुराल के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। इस दौरान उन्होंने नौ मिनट की एक वॉइस रिकॉर्डिंग बनाई, जिसमें कहा कि मैं मरना नहीं चाहता था, लेकिन ससुरालीजन ने उन्हें इस कदर मानसिक परेशान कर दिया कि उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है। उनके दोस्त ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि वह दिल्ली के नरेला क्षेत्र से भाजपा से पार्षद का चुनाव लड़े थे।

विज्ञापन

आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत थे विनोद
मूलरूप से कन्नौज के थाना तालिग्राम के नेपालपुर गांव निवासी विनोद कुमार मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत थे और पत्नी अनीता, बच्चे पीहू, कार्तिक और अटल के साथ नरेला क्षेत्र में रहते थे। चाचा आरके मिश्रा ने बताया कि भतीजा नरेला से ही भाजपा से पार्षद चुनाव लड़ चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में जाने की बात कह पत्नी ने छोड़ा था घर
बताया कि करीब एक माह से भतीजा विनोद पत्नी से पारिवारिक कलह के चलते तनाव में था। आरोप है कि उसकी पत्नी अनीता दो अप्रैल को एक शादी समारोह में जाने की बात कहकर बर्रा स्थित विश्व बैंक मायके आ गईं और इसके बाद वापस नहीं लौटीं। विनोद लगातार पत्नी को वापस आने के लिए कह रहे थे, लेकिन वह साथ जाने को कतई तैयार ही नहीं थी। ससुरालीजन भी अनीता का साथ देकर भड़काने लगे। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया। 

विज्ञापन

विनोद ने वॉइस रिकॉर्डिंग दोस्त को भेजी
चाचा का आरोप है कि 26 अप्रैल को विनोद पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे, लेकिन ससुरालीजनों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। इस पर उन्होंने बर्रा थाने में शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया लेकिन पत्नी थाने नहीं आई। इसके बाद बुधवार को विनोद अपने दोस्त मनीष के साथ अयोध्या दर्शन करने चले गए। गुरुवार को वहां से लौटने के बाद उन्होंने पत्नी को कॉल कर ससुराल आने की बात कहकर प्रसाद देने को कहा। आरोप है इस पर पत्नी ने घर से निकलने से साफ मना कर दिया। उनके पहुंचने पर दोनों में विवाद हुआ तो विनोद ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस दौरान उन्होंने एक वॉइस रिकॉर्डिंग बनाई और अपने दोस्त और परिजन को भेज दी। गांव से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मायके पक्ष ने पत्नी और ससुरालीजन पर साजिश और प्रताड़ना का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वॉइस रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। परिजन की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

नौ मिनट की वॉइस रिकार्डिंग में योगी से मांगा न्याय....
मैं सब को बताना चाहता हूं कि मैं मरना नहीं चाहता था....लेकिन मेरे ससुराल वालों ने मुझे मारने की पूरी प्लानिंग कर ली थी। उन्होंने ऐसी योजना बनाई थी कि मैं खुद सुसाइड कर लूं। मेरे घर परिवार के लोगों को बर्बाद करने की कसम खा ली थी। इसमें जो शामिल लोग हैं, उसमें पत्नी और ससुरालीजन हैं। मैं अपनी जिंदगी बहुत अच्छे से जी रहा था। लेकिन ससुरालीजन मेरे पीछे बहुत दिन से पीछे पड़े थे। मेरे घर में तोड़फोड़ करना और पत्नी को बरगलाया जाता था। दो अप्रैल को वह बैंक में थे, तभी पत्नी बेटी को लेकर घर का सामान अस्त व्यस्त कर ज्वैलरी उठा ले गईं। वह 11 अप्रैल को बेटी को लेने गए थे, क्योंकि सैनिक स्कूल में 40 हजार रुपये देकर उसका एडमीशन कराया था। वहां उनसे जमकर अभद्रता और गाली-गलौज की गई। योगी महाराज...उत्तर प्रदेश की पुलिस मेरे साथ न्याय करना...हालांकि, मैं जान नहीं देना चाहता था। बच्चों के साथ बहुत कुछ करना चाहता था। मैं अपने बच्चों, मां, चाचा से माफी मांग रहा हूं कि मैं आप लोगों का साथ नहीं दे पाया। मैं अपनी बेटी के जन्मदिन मनाने के लिए गिड़गिड़ाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed