फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp bsp supporters serried

भाजपाई-बसपाई भिड़े, हिंसा बढ़ती देख पुलिस और अर्द्धसैन्य बल ने भांजी लाठियां

Fri, 03 Feb 2017 11:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
bjp bsp supporters serried
भाजपा बसपा समर्थक भिड़े, जमकर हुई नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
नामांकन से पहले फतेहपुर के पटेल नगर चौराहे पर भाजपा और बसपा समर्थक एक-दूसरे से भिड़ गए। इनमें तीखी नारेबाजी, हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस के न संभलने पर अर्द्ध सैन्य बल पहुंचा। उसने लाठी भांजकर दोनों पक्ष के लोगों को तितर-बितर किया।  इसके बाद भी घंटों दूर-दूर खड़े होकर समर्थक नारेबाजी करते रहे। प्रशासन ने इसकी वीडियोग्राफी भी कराई है। 
विज्ञापन


भाजपा ने शुक्रवार को सामूहिक नामांकन की घोषणा की थी। इस वजह से ओम गार्डन के पास जिला कार्यालय से सभी जुलूस रूप में गली-गली होते हुए पटेल चौराहा पहुंचे। इधर, बसपा समर्थक आईटीआई रोड होते हुए पटेल नगर चौराहा पहुंचे। वहां आमना-सामना होते ही एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। देखते ही देखते दायरा कम हुआ और दोनों पक्ष भिड़ गए। समर्थकों के बीच गाली गलौज, हाथापाई होने लगी। बेरीकेडिंग के पास मौजूद सीओ सिटी समरबहादुर और एसओ मलवां विजय प्रताप सिंह बीच-बचाव को पहुंचे। पुलिस की मदद के लिए फोर्स आ पहुंची और हालात संभाला। जवानों ने आईटीआई रोड पर काफी दूर तक बसपा समर्थकों को खदेड़ा और नहर विभाग रोड की ओर भाजपा समर्थकों को दौड़ाया गया। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर नहीं आई है। मामले की अधिकारियों को जानकारी दी गई है। निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed