फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikru case: Hearing postponed due to non-appearance of prosecution witness

बिकरू कांड: अभियोजन गवाह न आने से टली सुनवाई

Wed, 20 Mar 2024 10:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 20 Mar 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Bikru case: Hearing postponed due to non-appearance of prosecution witness
कानपुर देहात। बिकरू कांड में आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को चौबेपुर पुलिस ने मुख्य मामले में आरोपी बनाया था। जिसकी सुनवाई पॉक्सो कोर्ट में चल रही है। बुधवार को मामले में अभियोजन गवाह न आने से मामले की सुनवाई टल गई। अब अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए 9 अप्रैल की तिथि नियत की है।
विज्ञापन


चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे व उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे जबकि कई घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी को भी मुख्य मामले में आरोपी बनाया था। साथ ही मामले की विवेचना कर आरोप पत्र अदालत में दाखिल किए थे। मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 13 पॉक्सो बाकर शमीम रिजवी की अदालत में चल रही है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि बुधवार को मामले में अभियोजन गवाह के न आने से मामले की सुनवाई आगे बढ़ा दी गई है। अब अदालत ने सुनवाई के लिए 9 अप्रैल की तिथि नियत की है। इस दौरान आरोपी खुशी अदालत में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed