{"_id":"657361c5191871c6ee0e8cb7","slug":"bike-rider-injured-in-road-accident-condition-critical-na-news-c-22-1-sknp1018-1524-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाटूश्याम मंदिर के पास शुक्रवार तड़के बाइक सवार एक युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।
मोहम्मदाबाद कोतवाली के चौकीदार अनिल कुमार ने 18 वर्षीय युवक को गंभीर हालत में तड़के तीन बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। थाना पुलिस को मौके पर एक बाइक भी बरामद हुई। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों का पता लगाकर सूचना दी। अस्पताल पहुंचे कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाने के गांव आलमपुर निवासी पिता विजय सिंह ने उसकी शिनाख्त कुलदीप (18) के रूप में की।
हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। पिता घायल को निजी अस्पताल ले गए। चौकीदार ने बताया कि युवक खाटूश्याम मंदिर से कुछ आगे थाने के गश्ती टीम को पड़ा मिला था। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से रेफर किया गया था। (संवाद)