फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike rider husband dies in tractor collision, wife injured

UP: बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Sat, 03 May 2025 09:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 May 2025 09:57 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई। हादसा सिमरामऊ के पास हुआ।

विज्ञापन
Bike rider husband dies in tractor collision, wife injured
बाइक सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूरा थानाक्षेत्र के सिमरामऊ-कहिंजरी मुख्य मार्ग पर सिमरामऊ के पास शनिवार दोपहर ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। रसूलाबाद थानाक्षेत्र के कहिंजरी औझान निवासी बाइक सवार समिया खान उर्फ समी (50), पत्नी आसिया बेगम (45) को लेकर अकबरपुर आ रहे थे।

विज्ञापन


दोपहर 12:30 बजे के करीब सिमरामऊ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों उछल कर दूर जा गिरे, वहीं अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे चला गया। गंभीर रूप से घायल समिया की मौके पर मौत हो गई। वहीं, गंभीर हालत में पत्नी को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजन बिलखते रहे। भाई कल्लू ने बताया कि समिया बाइक से अकबरपुर आ रहे थे।

विज्ञापन

Bike rider husband dies in tractor collision, wife injured
क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला
वह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सबसे छोटे भाई कमरुद्दीन की भी वर्ष 2016 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अनहोनी से भाई कल्लू, पप्पू , बेटा सनी, महफूज, सैफू व पुत्री गुलाबो का रो-रोकर बुरा हाल हैं। रूरा के प्रभारी थानाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed