{"_id":"5fcd0aab8ebc3ecfe413320e","slug":"bike-rider-died-brother-in-law-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हादसे में बाइक सवार साले की मौत, जीजा घायल, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने घायल को पहुंचवाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हादसे में बाइक सवार साले की मौत, जीजा घायल, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने घायल को पहुंचवाया अस्पताल
Sun, 06 Dec 2020 10:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में चकेरी कोयला नगर हाईवे पर रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि साथ बैठे उसके जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर टूटा हेलमेट पड़ा मिला। घायल के बेहोश होने से बाइक कौन चला रहा था, इसका पता नहीं चल सका।
दुर्घटना स्थल से गुजर रहे कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने सड़क पर पड़े घायल को देखकर अपना काफिला रुकवा लिया। उन्होंने घायल को काफिले में साथ चल रही जीप से उर्सला पहुंचवाया। बर्रा गांव निवासी पवन कुमार (28) अपने जीजा प्रशांत के साथ बाइक से रामादेवी की तरफ आ रहे थे।
कोयला नगर हाईवे पर किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। प्रशांत और पवन सड़क पर गिर पड़े। भागने के चक्कर में वाहन चालक ने पवन के सिर पर पहिया चढ़ा दिया। इससे पवन की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री सतीश महाना बर्रा स्थित एक कार्यक्रम से अपने आवास लौट रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने अपना काफिला रुकवाकर घायल पड़े प्रशांत को जीप से उर्सला भेजवाया। साथ ही स्थानीय पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोयला नगर चौकी प्रभारी उस्मान अली ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पवन की पांच दिन पहले सालगिरह थी। पत्नी आठ माह की गर्भवती है।