फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike collided with parked pickup, two died and one injured

Kanpur News: खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, दो की मौत एक घायल

Tue, 08 Jul 2025 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 08 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with parked pickup, two died and one injured
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। रसूलाबाद-झींझक मार्ग पर रिंद नदी पुल के पास सड़क पर खड़ी पिकअप में पीछे से रविवार देर रात बाइक सवार युवक टकरा गए। हादसे मेंं तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान दो ने दम तोड़ दिया। जबकि घायल युवक का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना के गढ़ी महेरा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को बाइक से बेटा अंकित (26), विकास (18) और उनका दोस्त झींझक द्वारकागंज वार्ड नंबर 19 निवासी राजकुमार उर्फ जग्गा (24) अमरूईया स्थित रिश्तेदारी में आयोजित त्रयोदशी भोज में शामिल होने गए थे। घर लौटते समय रात 10:30 बजे उनकी बाइक रास्ते में रसूलाबाद थाना के मिंंडाकुआ रिंद नदी पुल के पास सड़क पर खड़ी पिकअप में टकरा गई। जिससे तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन

सीएचसी में इलाज के दौरान अंकित व राजकुमार की मौत हो गई। जबकि दूसरे बेटे विकास का इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर रात में ही वह लोग बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। रसूलाबाद थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि खड़ी लोडर में टकराने से दो युवकों की मौत हुई है। परिजन द्वारा तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
छह माह के मासूम के सिर से छिना पिता का साया
अंकित के पिता राजेश ने बताया कि अंकित मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। दो भाई मोहन, विकास व दो बहनें राखी व राधा है। शादी लगभग दो साल पहले अर्चना से हुई थी। जिससे उन्हें एक छह माह का बेटा है। अनहोनी से पत्नी रो-रोकर अचेत हो गई। जबकि मां सुखदेवी समेत अन्य परिजन बेहाल है।
....................
दो बहनों में इकलौता था राजकुमार
पिता हरीराम ने बताया कि राजकुमार दो बेटियों गौरी, लाली में इकलौता होने की वजह से घर में सभी का लाड़ला था। मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता था। शादी नहीं हुई थी। अनहोनी से पत्नी सुनीता बेहाल है। दोस्त अंकित के मौसा के घर त्रयोदशी में शामिल होने गया था। दोनों में पक्की दोस्ती होने के कारण अक्सर वह लोग साथ ही घूमते व खाते-पीते थे। जिस वजह से साथ जाने से नहीं रोका। उन्हें क्या मालूम था कि अब बेटा कभी घर लौटकर नहीं आएगा।

.....................
परिजन की बात मानते तो जिंदा होते अंकित व राजकुमार
राजेश का कहना है कि रविवार की दोपहर बेटे अंकित ने अमरूईया जाने के लिए बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए रुपये मांगे तो उन्होंने उसे जाने से मना करते हुए पैसे नहीं दिए। जबकि पत्नी सुखदेवी ने भी बेटे को जाने से रोका था। लेकिन इसके बाद भी बेटा बाइक लेकर अपने भाई विकास व दोस्त राजकुमार के साथ भोज में शामिल होने चला गया। जहां से वापस आते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed