फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big success: Stem cell therapy reduced blood sugar

बड़ी सफलता: स्टेम सेल थेरेपी ने ब्लड शुगर पर कसा शिकंजा, देश के पहले मामले में मिले उत्साहवर्द्धक नतीजे

Wed, 21 Sep 2022 12:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Sep 2022 12:08 PM IST
सार

ब्लड शुगर लेवल तो नियंत्रण में आने के साथ साथ शरीर की अन्य प्रक्रिया पर थेरेपी का असर देखा गया। मेटाबोलिज्म में भी सुधार के संकेत मिले। इंसुलिन रिसेस्टेंस कम हो गया। रोगी में इंसुलिन का लेवल घटा मिला है।

विज्ञापन
Big success: Stem cell therapy reduced blood sugar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डायबिटीज के रोगियों के लिए ये उम्मीद बंधाने वाली खबर है। देश में पहली बार डायबिटीज के रोगी को दी गई स्टेम सेल थेरेपी के बेहद सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। थेरेपी के एक महीने बाद की गई जांच में पाया गया कि रोगी का अनियंत्रित रहने वाला ब्लड शुगर नियंत्रण में आ गया। उसकी दवा भी आधी हो गई है।

विज्ञापन


ये नतीजे करोड़ों डायबिटीज रोगियों के लिए राहत भरे हैं। फिलहाल रोगी को छह महीने की मॉनीटरिंग पर रखा गया है। हर महीने उसकी जांच की जाएगी। कल्याणपुर के रहने वाले राकेश पाठक देश के पहले डायबिटीज रोगी हैं, जिनकी स्टेम सेल थेरेपी की गई है। उन्हें 16 अगस्त को हैलट के सर्जरी विभाग में थेरेपी दी गई थी। 20 सितंबर को उन्हें जांच के लिए बुलाया गया और उनके अंदर चौंकाने वाला बदलाव देखने को मिले।

विज्ञापन

ब्लड शुगर लेवल तो नियंत्रण में आने के साथ साथ शरीर की अन्य प्रक्रिया पर थेरेपी का असर देखा गया। मेटाबोलिज्म में भी सुधार के संकेत मिले। इंसुलिन रिसेस्टेंस कम हो गया। रोगी में इंसुलिन का लेवल घटा मिला है। जाहिर है की रोगी के शरीर में इंसुलिन की खपत बढ़ गई है। रोगी की जांच स्टेम सेल थेरेपी के विशेषज्ञ और रिजनरेटिव मेडिसिन विभाग के विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. बीएस राजपूत और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने की। उन्होंने बताया कि अभी छह महीने तक रोगी की फॉलोअप जांचें कराई जाएंगी। इसके बाद स्टेम सेल की दूसरी खुराक देने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

185 रहती थी खाली पेट शुगर, अब 87
राकेश पाठक का ब्लड शुगर लेवल लगातार बढ़ा हुआ रहता था। दवाएं भी कारगर नहीं हो पा रही थीं। स्टेम सेल थेरेपी दिए जाने के पहले वह सुबह 10 किलोमीटर टहलते थे और तब उनकी खाली पेट सुबह की ब्लड शुगर 185 थी। खाने के दो घंटे बाद की ब्लड शुगर 375 थी और एचबीए1सी 9.8 थी। अब वह केवल एक किलोमीटर टहलते हैं। मंगलवार की जांच में खाली पेट शुगर 87, खाने के दो घंटे के बाद 109 और एचबीए1सी आठ निकली। एचबीए1सी तीन महीने का औसत शुगर लेवल होता है। दवा आधी हो जाने और टहलना इतना कम होने के बाद भी इतने अच्छे परिणाम मिले हैं। डॉ. काला ने बताया कि मंगलवार को एक बर्जर रोगी और मस्तिष्क रोग के एक और रोगी को थेरेपी दी गई है।

विज्ञापन

एक महीने में ही असर
डायबिटीज रोगी को थेरेपी देने का यह पहला केस था। परिणाम उत्साह बढ़ाने वाला है। रोगी की दवाएं आधी हो गईं। छह महीने बाद बंद कर देंगे। महीने भर में ही थेरेपी ने असर दिखा दिया। रोगी ने बताया कि वह अब एक्टिव महसूस कर रहा है। इस सफलता से मायूस डायबिटीज रोगियों को राहत मिलेगी।- डॉ. बीएस राजपूत

अभी महंगी है स्टेम सेल थेरेपी
स्टेम सेल थेरेपी अभी महंगी है। इसमें किट, स्टेम सेल प्रोसेसिंग आदि सब मिलाकर ढाई लाख खर्च आता है। निजी अस्पतालों में जहां वार्ड और डॉक्टर का चार्ज लगता है। इसका खर्च पांच लाख पड़ जाता है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि इस संबंध में शासन से बात करेंगे जिससे आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को भी लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed