{"_id":"619e959bc5488861ae7acfc1","slug":"big-leader-of-bareilly-s-niece-found-lover-s-house-in-kannauj-kanpur-news-bly467146349","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली के बड़े नेता की भतीजी कन्नौज में प्रेेेमी के घर मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली के बड़े नेता की भतीजी कन्नौज में प्रेेेमी के घर मिली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर कन्नौज में तिर्वा के युवक से हुआ था प्रेेम-प्रसंग
परिजनों को बिना बताए चली गई थी, पुलिस बरामद कर लाई
बरेली/कन्नौज। बरेली में रहने वाले सत्तापक्ष के बड़े नेता की भतीजी कन्नौज के कस्बा तिर्वा में प्रेमी के घर मिली। बताया जा रहा है कि नेता की भतीजी का फेसबुक के जरिए युवक से प्रेम-प्रसंग हुआ था। वह परिजनों को बिना बताए प्रेमी के घर पहुंच गई। बरेली सर्विलांस टीम ने युवक के घर दबिश देकर युवती को बरामद कर परिवार वालों को सौंप दिया।
कन्नौज में तिर्वा कस्बे के जवाहर नगर (शुक्ला कालोनी) में रहने वाले 20 वर्षीय युवक की बरेली में रहने वाले भाजपा के बड़े नेता की 16-17 वर्षीय भतीजी से फेसबुक पर करीब एक माह पहले दोस्ती हो गई थी। दोनों व्हाट्सएप पर बात करने के साथ वीडियो कॉल भी करते थे। सोमवार को किशोरी युवक के घर आ गई। उधर, सत्ता पक्ष के नेता का दबाव पड़ने पर बरेली सर्विलांस और क्राइम ब्रांच टीम ने गोपनीय ढंग से किशोरी की तलाश शुरू कर दी। लोकेशन के आधार पर बरेली सर्विलांस और क्राइम ब्रांच टीम ने तिर्वा कस्बे में दबिश दी। करीब तीन घंटे की खोजबीन के बाद पुलिस टीम ने किशोरी को युवक के घर से तलाश कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम किशोरी और युवक को साथ ले गई।
घर तलाशना हुआ मुश्किल तो फोटो से हुई जानकारी
सर्विलांस टीम लोकेशन के आधार पर युवक का घर तलाशने में असफल हुई तो वह कोतवाली तिर्वा पहुंची। यहां मौजूद कुछ लोगों को उन्होंने युवक की फोटो दिखाई तो पहचान हो गई। इसके बाद टीम ने घर पर दबिश दी।
विज्ञापन
गोपनीय ढंग से चला अभियान
जनप्रतिनिधि की साख को नुकसान न हो, इस लिहाज से बरेली पुलिस ने गोपनीय ढंग से अभियान चलाया। उन्होंने तिर्वा पुलिस को सिर्फ उत्तर प्रदेेश पुलिस के परिचय पत्र दिखाए। यहां तक कि बड़े अधिकारियों को भी जानकारी नहीं दी। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि बरेली पुलिस के आने की सूचना उन्हें नहीं मिली है।