फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big accident averted at Chakeri Airport, flight Take off this morning

यूपी: चकेरी एयरपोर्ट पर उतरी फ्लाइट का अगला पहिया जाम, टला बड़ा हादसा, आज सुबह भरी उड़ान

Tue, 17 Nov 2020 12:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 17 Nov 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Big accident averted at Chakeri Airport, flight Take off this morning
हवाई जहाज - फोटो : पेक्सेल्स
दिल्ली से कानपुर आ रही फ्लाइट का अगला पहिया चकेरी एयरपोर्ट पर उतरते समय जाम हो गया। गनीमत रही कि स्पीड कम होने की वजह से कोई हादसा नहीं हुआ। पायलट ने अपनी सूझबूझ से विमान को सुरक्षित एक किनारे खड़ा किया। इंजीनियरों ने ठीक करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


इस वजह से फ्लाइट दिल्ली लौट नहीं सकी। अब यह फ्लाइट मंगलवार सुबह नौ बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। सोमवार दोपहर करीब पौने एक बजे फ्लाइट ने अहिरवां एयरपोर्ट पर लैंड किया। मेन रनवे से पार्किंग रनवे की ओर मुड़ी तो अगला पहिया जाम हो गया। उससे आवाज आने लगी।
विज्ञापन


पायलट ने किसी तरह विमान को किनारे कर खड़ा किया। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी। फ्लाइट के सभी 82 यात्रियों को उतारा गया। वहीं इस फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मंगलवार सुबह बुलाया गया। तमाम कोशिशों के बाद पहिया के जाम होने की वजह का पता नहीं चल सका। इसलिए यात्रियों से रिफंड लेने को कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


23 यात्रियों ने वापस लिया पैसा, आज 57 जाएंगे
दिल्ली जाने वाले 80 यात्रियों में से 23 यात्रियों ने किराया वापस ले लिया। बाकी 57 यात्री मंगलवार को इस फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे। कांशीराम अस्पताल के एसीएमओ डॉ. अवतार सिंह ने बताया कि उनकी बेटी वेरोनिका सिंह की दिल्ली से पुणे की शाम साढ़े चार बजे कनेक्टिंग फ्लाइट थी। इससे जाना मुमकिन नहीं था, दूसरी व्यवस्था भी विमानन कंपनी नहीं करा सकी। इसलिए रिफंड ले लिया है। मंगलवार को अमौसी से सीधे पुणे की फ्लाइट पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed