फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bharatkoot Waterlogging: Dirty Drain Water Enters 60 Shops, Traders Blame Administrative Negligence

चित्रकूट: भरतकूप में जलभराव से 60 दुकानों में घुसा गंदा पानी, व्यापारियों ने प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप

Tue, 01 Sep 2026 11:44 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 01 Sep 2026 11:44 AM IST
सार

Chitrakoot News: मंदाकिनी में बाढ़ के बीच भरतकूप में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंदिर रोड पर घुटने तक पानी भर गया है। नालियों की सफाई नहीं होने और जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से बारिश के पानी के साथ नाले का गंदा पानी दुकानों और मकानों में घुस गया।

विज्ञापन
Bharatkoot Waterlogging: Dirty Drain Water Enters 60 Shops, Traders Blame Administrative Negligence
60 दुकानों-मकानों में घुसा पानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

व्यापारियों के मुताबिक करीब 60 दुकानें और मकान जलभराव की चपेट में आए हैं। दुकानों में रखा राशन, किराना और कपड़ा समेत लाखों रुपये का सामान खराब हो गया। पहाड़ों से पानी आने के साथ ही चोक नालियों के कारण मंदिर रोड पर जलभराव की स्थिति बनी।

विज्ञापन

पानी की निकासी नहीं होने से सड़क देखते ही देखते तालाब में तब्दील हो गई। दुकानदारों का आरोप है कि नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई। पहाड़ के पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग भी कई बार की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bharatkoot Waterlogging: Dirty Drain Water Enters 60 Shops, Traders Blame Administrative Negligence
60 दुकानों-मकानों में घुसा पानी - फोटो : amar ujala

60 दुकानों-मकानों में घुसा पानी

व्यापार मंडल अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता ने बताया कि करीब 60 दुकानों और मकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि एक दुकानदार का करीब दो लाख रुपये का सामान पानी में खराब हो गया। कई दुकानों में रखा राशन, किराना और कपड़ा भी बर्बाद हो गया।

विज्ञापन

मंदिर रोड पर श्रद्धालुओं की मुश्किल बढ़ी

भरतकूप मंदिर रोड पर रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर घुटने तक गंदा पानी भरने से आवागमन प्रभावित है। बाइक सवारों को निकलने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बच्चे भी स्कूल आने-जाने में परेशान हो रहे हैं।

व्यापारियों में नाराजगी

व्यापारियों का आरोप है कि नालियों की सफाई और पहाड़ से आने वाले पानी की निकासी के लिए कई बार ग्राम पंचायत और अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। जलभराव के बाद भी समय रहते पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से नाराजगी बढ़ रही है।

पीड़ित व्यापारियों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी कराने, जेसीबी से चोक नालियों की सफाई कराने और नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो व्यापार मंडल बाजार बंद कर आंदोलन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed