{"_id":"5f26d92a8ebc3ea072615f2a","slug":"beo-committed-suicide-when-corona-report-came-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बीईओ ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बीईओ ने लगाई फांसी
Sun, 02 Aug 2020 09:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 02 Aug 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर में तैनात बीईओ (ब्लॉक एजुकेशन अफसर) ने कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर घर के कमरे में शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह शहर के मोहल्ला कल्याणी देवी में रह रहे थे। परिजनों ने जीवित होने की संभावना पर जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
शहर के मोहल्ला कल्याणी देवी निवासी सुरेश चंद्र वर्मा (52) कानपुर नगर में बीईओ मुख्यालय के पद पर तैनात थे। उनके पास बीईओ सदर बाजार का अतिरिक्त कार्यभार भी था। 26 जुलाई को बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर 27 जुलाई को कानपुर के उर्सला अस्पताल में कोरोना की जांच कराई।
इसके बाद उन्होंने अवकाश ले लिया था और होम क्वारंटीन थे। शनिवार (एक अगस्त) को दोपहर करीब दो बजे कानपुर से जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने की सूचना मिली। इससे वह परेशान हो गए। पत्नी हेमलता, बेटे सुमित व बेटी सुप्रिया ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
परिजनों ने इलाज कराने और जल्द ठीक होने का भरोसा भी दिलाया था। शनिवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे सो गए। सुबह बगल के कमरे में सो रही पत्नी ने रविवार की सुबह 8 बजे उन्हें छत के पंखे में रस्सी से लटके देखा। पत्नी ने शोर मचाया और बेहोश होकर गिर गई।
बेटे सुमित ने परिजनों की मदद से पिता को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैै।