फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bed online form 2019 last date news

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए अब 14 तक करें आवेदन, इस दिन होगा एग्जाम

Tue, 12 Mar 2019 07:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 12 Mar 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
bed online form 2019 last date news
डेमो
राज्यस्तरीय बीएड (द्विवर्षीय) संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए अब 14 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। दो दिन सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी और अभ्यर्थियों की अधिक मांग को देखते हुए अंतिम तिथि में तीन दिन की बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन


अभी तक 11 मार्च आवेदन की अंतिम तिथि थी। सोमवार शाम पांच बजे तक चार लाख 75 हजार अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। बीएड की प्रवेश परीक्षा को इस वर्ष एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन


सर्वर की गड़बड़ी पर उप्र स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी और डॉ. बृजेश भदौरिया समेत सभी सदस्यों ने अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की थी। इस पर बरेली विवि प्रशासन ने सोमवार देर शाम अंतिम तिथि बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनय त्रिवेदी ने बताया कि अब 16 मार्च ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि होगी। 13 से 17 मार्च के बीच अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। 11 अप्रैल को परीक्षा होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed